???? चेयरमैन रणजोध हडाना ने पटियाला पहुंचने पर ओडिसा से आए सिख प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत
पटियाला, 12 अप्रैल – न्यूज़ लाईन एक्सप्रेस – ओडिशा सिख प्रतिनिधि बोर्ड के सदस्य गुरमीत सिंह राउरकेला के नेतृत्व में ओडिसा के विभिन्न शहरों से आए 200 सदस्यों के सिख प्रतिनिधिमंडल का पटियाला के गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में पहुंचने पर पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने सिरपाओ डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा मोती बाग में उपरोक्त श्रद्धालुओं के आगमन पर कुलदीप सिंह भुनरहेड़ी, डॉ. हरनेक सिंह ढोट, लाली रहल पीए टू चेयरमैन, हरपिंदर चीमा, अरविंदर सिंह पत्रकार, छतरपाल सिंह, कंवलजीत सिंह एसबीओपी, उपकार सिंह अध्यक्ष ज्ञान ज्योति एजुकेशनल सोसायटी और डॉ. रिश्मा कोहली द्वारा लड्डू, जलेबी और समोसे आदि के लंगर की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर जत्थे के प्रमुख गुरमीत सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि सिख जत्था 5 अप्रैल 2024 को ट्रेन द्वारा ओडिसा से रवाना हुआ था और 6 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा था। 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पंजाब के विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद वे 16 अप्रैल 2024 को श्री अमृतसर साहिब से ट्रेन द्वारा ओडिसा लौटेंगे। जत्थे का पहला पड़ाव 7 तारीख को अमृतसर साहिब था, जिसके बाद यह करतारपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब, सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, बाबा बकाला साहिब, गुरुद्वारा कंध साहिब के दर्शन करेगा और फिर श्री अमृतसर से ओडिसा लौटेगा।
इस अवसर पर ग्रुप के प्रधान गुरमीत सिंह ने चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना को सिरपाओ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन हडाना ने कहा कि गुरमीत सिंह इससे पहले भी ओडिसा से सिख श्रद्धालुओं के जत्थों को पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए ले जा चुके हैं। अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर तीर्थस्थलों पर जाना और दुसरे लोगो को दर्शन करवाना केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं तथा दूसरों के लिए मार्गदर्शन हैं।
