???? 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2026 का पटियाला में भव्य आयोजन
???? मेयर कुंदन गोगिया ने किया आज की स्पर्धा का उद्घाटन

???? राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कोच एवं खिलाड़ियों ने लिया भाग
पटियाला, 30 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चर्स नैशनल चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) परिसर में किया जा रहा है।

पटियाला के मेयर श्री कुंदन गोगिया ने आज इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार एवं सेक्रेटरी नवजोत सिंह समेत पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मेयर कुंदन गोगिया समेत द्रोणाचार्य अवॉर्डी जीवनजोत सिंह तेजा, विशाल कुमार नैशनल चैंपियन, आर्चरी कोच सुरिंदर रंधावा, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अशोक वर्मा, लेखक राजेश्वर कुमार, समाजसेवी नौजवान लेखक प्रिंस कुमार, अशोक रोनी डायरैक्टर और संजीव कुमार को सम्मानित किया।

ज़िक्रयोग है कि इस राष्ट्रीय आर्चरी एसोसिएशन को करवाने की जिम्मेवारी आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पंजाब आर्चरी एसोसिएशन को दी है। यह चैंपियनशिप पंजाब आर्चरी एसोसिएशन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के परिसर के सहयोग से आयोजित NIS पटियाला में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक कारवाई जा रही है। आज की प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के कोच अभिलाषा चौधरी और अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी शीतल देवी समेत कई खिलाड़ी और कोच पहुंचे हुए हैं।

इस संबंध में पंजाब पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार बाली एवं सेक्रेटरी स. नवजोत सिंह ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एवं डिप्टी डायरैक्टर जर्नल श्री विनीत कुमार का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह का बड़ा आयोजन उनके सहयोग से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से आए पैरा तीरंदाज अपने निशानेबाज़ी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं और आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान स्पर्धा की ऑनलाइन कवरेज/रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

श्री बाली ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित भी किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में खेल जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि, अधिकारी, प्रशिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के प्रसिद्ध पैरा आर्चरी खिलाड़ी और अनुभवी कोच भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं, जिससे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल रही है।

श्री बाली ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के आयोजनों से पैरा खेलों को नई पहचान मिलती है और उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पंजाब एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
ज़िक्रयोग है कि पंजाब आर्चरी एसोसिएशन इससे पहले भी इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप व प्रतियोगिताएं सफ़लतापूर्वक आयोजित करवा चुकी है। Newsline Express
