Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Cricket ???? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

???? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

by Newslineexpres@1

???? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया आज मैदान में

यदि भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है, तो वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पिछले 10 वर्षों में पहली बार कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ जीतने में सफल होगी

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), 19 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है।
सिडनी में खेले गए पहले मुकाबले में बारिश से प्रभावित मैच में मिली जीत से भारतीय टीम को जबरदस्त आत्मविश्वास मिला है। उस जीत के साथ ही भारत इस समय सीरीज़ में 1–0 की बढ़त बनाए हुए है।
अब कैनबरा में होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। यदि भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है, तो वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पिछले 10 वर्षों में पहली बार कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ जीतने में सफल होगी।
टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं मेज़बान टीम वापसी के लिए पूरा ज़ोर लगाएगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
???? मैच का सीधा प्रसारण
आज दोपहर 1:45 बजे से जियो स्टार पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment