???? मौसम ने अचानक ली करवट……
???? पटियाला में अचानक सुबह-सुबह छाई घनी धुंध, लोगों को महसूस हुई सर्दी की वापसी
पटियाला, 24 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शहर में आज सुबह सूरज निकलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 7:30 बजे पटियाला में जबरदस्त धुंध छा गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजपुरा कॉलोनी, पटियाला के सरकारी आवासों और पुडा क्षेत्र में हालात इतने खराब हो गए कि आमने-सामने के घर तक नज़र नहीं आ रहे।

घनी धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कार और दोपहिया वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद सावधानी से चलते दिखे। दृश्यता कम होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह टहलने निकले नागरिकों को सुबह सूर्य ने दर्शन दिए और बाद ने अचानक धुंध पड़ गई।
गौरतलब है कि कल तक लोग गर्मियों के मौसम की शुरुआत की बातें कर रहे थे, लेकिन आज अचानक पड़ी धुंध और ठंडी हवा ने सर्दी के दिन वापस ला दिए। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान हैं।
मौसम जानकारों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव और नमी बढ़ने के कारण सुबह के समय धुंध बन रही है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध के छंटने की संभावना जताई जा रही है।
Newsline Express

