newslineexpres

Home AAP ???? शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा ; 10 अप्रैल को सभी जिलों में ज्ञापन देने का ऐलान

???? शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा ; 10 अप्रैल को सभी जिलों में ज्ञापन देने का ऐलान

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, चुनावी रणनीति और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

???? शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा 10 अप्रैल को सभी जिलों में ज्ञापन देने का ऐलान, आतंकवाद पीड़ितों के मुआवजे पर चेतावनी

पटियाला, 6 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शिवसेना हिंदुस्तान की पंजाब प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक पटियाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। इसमें संगठनात्मक ढांचे, आगामी विधानसभा चुनाव, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
चुनावी रणनीति और संगठन पर फोकस
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की कमेटियां गठित करने और उनके प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इन कमेटियों की औपचारिक घोषणा शीघ्र प्रेस वार्ता के माध्यम से किए जाने की बात कही गई।
कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता
बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर पार्टी नेताओं ने चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात को संभालने में पंजाब पुलिस विफल सफल हो रही है जिस कारण राज्य में लगभग हर रोज़ कत्ल, लूटपाट आदि घटनाएं हो रही हैं। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने भगवंत सिंह मान सरकार से पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधार और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
पार्टी ने घोषणा की कि 10 अप्रैल को राज्यभर के जिलाधीशों को ज्ञापन सौंपकर इन मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

पवन गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान

धार्मिक घटना पर प्रतिक्रिया
बैठक में आनंदपुर साहिब से जुड़ी एक सोशल मीडिया पर वायरल घटना का भी उल्लेख किया गया। इस संबंध में पार्टी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं और सभी पक्षों को संवेदनशीलता के साथ ऐसे मामलों को संभालना चाहिए।

शिवसेना हिंदुस्तान की विशेष मीटिंग की फोटो

आतंकवाद पीड़ितों के मुआवजे का मुद्दा
पार्टी नेताओं के अनुसार, राज्य में लगभग 35,000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को मुआवजा देने के लिए 781 करोड़ रुपये के पैकेज का मुद्दा लंबित है। इस संबंध में पार्टी ने राज्य सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि अप्रैल 2026 के अंत तक इस दिशा में प्रगति नहीं हुई, तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व सरकार और केंद्र पर भी टिप्पणी
बैठक में नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस मुद्दे पर पहले की गई मांगों के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

बैठक में कृष्ण शर्मा, हेमराज गोयल, कमलजीत कमल, शिवनारायण जांगड़ा, स्वराज घुमान भाटिया, संजीव डेम, कृष्ण गाबा, क्षमाकांत पांडे, रामबचन राय, मनदीप शर्मा, गगन नोहरिया, राहुल खोसला, रमन भल्ला, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र राणा, नंद स्वरूप, हितेश रिंकू, अखिलेश कुमार और अमरजीत बंटी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पटियाला के स्थानीय नेताओं ने भी बैठक में आए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
(न्यूज़लाईन एक्सप्रेस | रिपोर्ट)

Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment