Skip to main content

newslineexpres

Home Information ????  ‘साज़ और आवाज क्लब’ का कराओके म्यूजिकल इवेंट 12 अप्रैल को

????  ‘साज़ और आवाज क्लब’ का कराओके म्यूजिकल इवेंट 12 अप्रैल को

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में फिर सजेगी सुरों की महफिल

????  ‘साज़ और आवाज क्लब’ का कराओके म्यूजिकल इवेंट 12 अप्रैल को

पटियाला, 7 अप्रैल – गौतम बग्गा – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    शहर में एक बार फिर संगीत प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। साज़ और आवाज क्लब पटियाला की ओर से 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को कराओके म्यूजिकल इवेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसिद्ध मुल्तानी मल मोदी कालेज में आयोजित होगा।
इस संबंध में आज न्यूज़लाईन एक्सप्रैस से बात करते हुए साज़ और क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कुमार बाली और महासचिव राज कुमार ने कहा कि इस संगीतमय कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागियों और संगीतप्रेमी शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लें।
उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं, बल्कि संगीत, मेल-मिलाप और प्रतिभाओं को मंच देने का एक खूबसूरत अवसर है।       

Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment