Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home AAP ????पटियाला में शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, कानून व्यवस्था पर जताई चिंता ; बढ़ते अपराधों पर रोक लगाए सरकार

????पटियाला में शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, कानून व्यवस्था पर जताई चिंता ; बढ़ते अपराधों पर रोक लगाए सरकार

by Newslineexpres@1

????शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक, कानून व्यवस्था पर जताई चिंता 

???? पुलिस सिस्टम में बदलाव की मांग, बढ़ते अपराधों पर रोक लगाए सरकार

????10 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने नाम से डिप्टी कमिश्नर को सौंपे जाएंगे ज्ञापन

पटियाला, 8 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – 
शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर आज आर्य समाज चौक, पटियाला में कृष्ण कुमार गाबा के ऑफिस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 10 अप्रैल को डीसी पटियाला के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी करना था।
बैठक में कृष्ण कुमार गाबा (पंजाब अध्यक्ष, व्यापार सेना), क्षमाकांत पांडे (उपाध्यक्ष), रिंकू भारद्वाज (आईटी सेल प्रमुख), अमरजीत बंटी (जिला युवा चेयरमैन), नवदीप मित्तल (महासचिव), रवि सहल (नगर अध्यक्ष) और गुरप्रीत सिंह बगी (देहाती अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आए दिन फिरौती व आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
उन्होंने बताया कि ज्ञापन के जरिए पुलिस प्रशासन में सुधार और योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी देने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही, आतंकवाद पीड़ित 35,000 हिंदू परिवारों के लिए 781 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी करने की अपील भी की जाएगी।     Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment