newslineexpres

Breaking News
🚩 ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਕਲੱਸਟਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ;  ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ, ਵਿਲੇਜ਼ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਖੁਦ ਫ਼ੋਨ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਾ. ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ 🚩 50,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ! 🚩 ਸਹਾਇਕ ਟਾਊਨ ਪਲਾਨਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ 🚩 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਰੋਕਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢਿਆ 🚩 ਈਡੀ ਵਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਆਈ ਏ ਐੱਸ ਦੇ ਘਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਹੀਰੇ, ਸੋਨਾ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ 🚩 ਤਿਰੂਪਤੀ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ‘ਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਚਰਬੀ !; ਲੈਬ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਖ਼ੁਲਾਸਾ; ਮੱਛੀ ਦਾ ਤੇਲ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਵਵਿੰਦਰ ਮਹਾਜਨ ’ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ; ਦੋਸ਼ੀ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਸੂਲੀ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ : ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ
Home ਪੰਜਾਬ ???? शिवरात्रि से एक दिन पहले पूडा एनक्लेव में से निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य जागो

???? शिवरात्रि से एक दिन पहले पूडा एनक्लेव में से निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य जागो

by Newslineexpres@1

???? शिवरात्रि से एक दिन पहले पूडा एनक्लेव में से निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य जागो

???? हर वर्ष की तरह महाकाल के भक्त कैलाशी जातिन्दर वोहरा ने रखा शिव संध्या का संगीतमय कार्यक्रम

???? मंत्री डॉ बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल कोहली और विजय कपूर के इलावा कई हस्तियाँ करेंगी शिरकत

पटियाला, 16 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – भोले बाबा के कट्टड भक्त कैलाशी जातिन्दर वोहरा ने पटियाला के पूडा एनक्लेव स्थित अपने घर पर शिवरात्रि से एक दिन पहले 17 फ़रवरी को भगवान शिव संध्या का भव्य संगीतमय कार्यक्रम रखा है जिसमे विशेष अतिथि के रूप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता योगेश टंडन, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष व शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष विजय कपूर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पंजाब हरियाणा के संगठन मंत्री रामानन्द शिरकत करेंगे।
भगवान शिव के लिए रखी गई इस संगीतमय संध्या का समय सायं 5 बजे से 8 बजे तक होगा जिसमें सायं 7:30 बजे जागो निकाली जायेगी। 8 बजे कैलाशी सम्मान होगा और उसके बाद प्रभु की रसोई लगेगी।
शिव संध्या में विशेष अतिथि के तौर पर हिम गौरव हरिदासिय वैष्णो संप्रदाय से आचार्य श्री पंकज जी महाराज और रुद्री पाठ विशेषज्ञ श्री अवधेश शुक्ल जी बनारस शिरकत करेंगे।
भगवान शिव का गुणगान पंच कैलाशी पवन अपना एवं पार्टी, अमृतसर द्वारा किया जायेगा जिसका सीधा प्रसारण अग्नि चैनल व शिव शक्ति यू ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
इस भव्य शिव संध्या का स्थान कैलाशी जतिंदर वोहरा का घर 355, पूडा एनक्लेव-1, पटियाला है।
जतिंदर वोहरा के बारे में बता दें कि वह महाकाल के भक्त हैं व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष हैं। वोहरा का नाम पटियाला शहर के धार्मिक नेताओं में आता है और वह श्री महाकाल मानव कल्याण सेवा सोसाइटी, पंजाब के अध्यक्ष भी हैं।
इसके इलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महिला विंग ओजस्विनी की पटियाला अध्यक्षा नीरू वोहरा, राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पटियाला प्रधान आशीष गोयल और साहिल खन्ना संजीव गोयल (मिंटू),श्री महाकाल मानव कल्याण सेवा सोसाइटी पंजाब के अपाध्यक्ष राजेश मदान, उमेश बावेजा, विक्रम वर्मा, रजत गर्ग, विनय टंडन, मुनीश गुप्ता भी शिव संध्या का हिस्सा बनेंगे। *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment