Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 पटियाला में आज, रविवार को, फिर धूमधाम से होगा संगीतमय समागम ; न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से विशेष प्रस्तुति आज 🚩अच्छे-भले ज्वेलर की 22 कैरेट ज्वेलरी को बड़े ब्रांडेड शोरूम ने बताया 20 कैरेट, मशीन सेटिंग के बाद निकली 22 कैरेट; पुलिस ने फिशर मशीन की जब्ती 👉 पुश्तैनी ज्वेलर्स को बदनाम करने की कथित साजिश का आरोप, सराफा एसोसिएशन ने उठाई आवाज़ 🚩 ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਿਰਜ ਰਹੀ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ : ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ 🚩न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से प्रस्तुत: संगीतमयी प्रोग्राम 16 अगस्त को  🚩 ਵੀਰ ਹਕੀਕਤ ਰਾਏ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜਾ  🚩ਐਨ ਐਸ ਐਨ ਆਈ ਐਸ ਵਿਖੇ ਫਾਲਸ ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ-ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਮਿਗਲਾਨੀ
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Crime ???? जिला बार एसोसिएशन पटियाला के हक में उतरी शिव सेना हिंदुस्तान

???? जिला बार एसोसिएशन पटियाला के हक में उतरी शिव सेना हिंदुस्तान

by Newslineexpres@1

???? जिला बार एसोसिएशन पटियाला के हक में उतरी शिव सेना हिंदुस्तान

पटियाला, 5 जनवरी – अशोक वर्मा / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान की एक अहम बैठक जिला कोर्ट परिसर में हिन्दू हृदय सम्राट शेर ए हिंद श्री पवन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान जी के दिशा निर्देशों पर बुलाई गई जिसमें पिछले दिनों पटियाला के दो वकीलों पर हुए हमले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब प्रमुख, एडवोकेट श्री पंकज गौड़ ने कहा कि यदि एक हफ्ते के अंदर प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाई नहीं की तो हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान अपने वकील भाईचारे के लिए जिला बार एसोसिएशन पटियाला के साथ मिलकर अपना संघर्ष तेज कर देगी। उन्होंने कहा कि यदि कानून के माहिर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है । पंजाब प्रमुख ने कहा कि यदि उचित कार्यवाई प्रशासन द्वारा नहीं हुई तो इस हड़ताल को पूरे प्रदेश में किया जाएगा। यदि भूख हड़ताल भी करनी पड़ी तो उसमें भी शिव सेना हिंदुस्तान की लीगल शाखा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी जिसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।
इस मीटिंग में शामिल श्री कमल नागपाल एडवोकेट जिला चेयरमैन हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पटियाला, श्री रौनी पंकज एडवोकेट ज़िला सेक्रेटरी हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पटियाला, श्री अमन गर्ग एडवोकेट जनरल सेक्रेटरी शिव सेना हिंदुस्तान, श्री पवन कुमार एडवोकेट जिला प्रधान हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पटियाला, श्री पंकज शर्मा एडवोकेट, श्री मोहित सचदेवा एडवोकेट, श्री पंकज सिंगला एडवोकेट के साथ अन्य कई एडवोकेट मौजूद थे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment