Skip to main content

newslineexpres

Home FesrivalFestival ???? श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा में पदाधिकारियों के साथ पहुंचे शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता  ????श्री राम शोभा यात्रा कमेटी ने पवन गुप्ता को किया सम्मानित

???? श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा में पदाधिकारियों के साथ पहुंचे शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता  ????श्री राम शोभा यात्रा कमेटी ने पवन गुप्ता को किया सम्मानित

by Newslineexpres@1

???? श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा में पदाधिकारियों के साथ पहुंचे शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता

????श्री राम शोभा यात्रा कमेटी ने पवन गुप्ता को किया सम्मानित

पटियाला, 17 अप्रैल – न्यूज़लाइन एक्सप्रेस –  आज श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर, शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता और हिंदुस्तान शक्ति सेना ने अपनी पार्टी के पूरे नेतृत्व व वर्करों के साथ पटियाला में शोभा यात्रा में भाग लिया।
पवन गुप्ता के नेतृत्व में शिव सेना हिंदुस्तान हिंदुस्तान शक्ति सेना और श्री राम हनुमान सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने श्री राम नवमी की शोभा यात्रा में श्री रामायण जी और भगवान श्री राम जी की पालकी पर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया। आर्य समाज चौक पर इस दौरान श्री राम के जयकारे गूंज उठे।
श्री राम नवमी शोभा यात्रा कमेटी द्वारा पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान और उनकी पूरी टीम को भगवान श्री राम जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिव सेना हिंदुस्तान की ओर से श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया, श्रीमती कांता बंसल उपाध्यक्ष उत्तर भारत हिंदुस्तान महिला सेना, शमाकांत पांडे उपाध्यक्ष पंजाब जिला प्रभारी पटियाला, रविंदर सिंगला उपाध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान, कृष्ण कुमार गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान बिजनेस सेना, एडवोकेट पंकज गौड़ पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान एडवोकेट सेना, अमरजीत बंटी पंजाब प्रभारी हिंदुस्तान युवा सेना, तरूण पाल सिंह कोहली जिला प्रभारी मीडिया पटियाला, राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला, राज कुमार बिट्टू जिला महासचिव श्री राम हनुमान सेवा दल, नीलम शर्मा जिला अध्यक्ष श्री हनुमान सेवा दल महिला इकाई पटियाला सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment