Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Accident ???? शिवसेना हिंदुस्तान ने वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की शिव सेना हिंदुस्तान ने की कड़ी आलोचना ; आतंकवाद से सख्ती से निपटे केंद्र सरकार: पवन गुप्ता

???? शिवसेना हिंदुस्तान ने वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की शिव सेना हिंदुस्तान ने की कड़ी आलोचना ; आतंकवाद से सख्ती से निपटे केंद्र सरकार: पवन गुप्ता

by Newslineexpres@1

???? शिवसेना हिंदुस्तान ने वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की शिव सेना हिंदुस्तान ने की कड़ी आलोचना

???? आतंकवाद से सख्ती से निपटे केंद्र सरकार: पवन गुप्ता

???? शहीद तीर्थयात्रियों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवज़ा देना चाहिए : शिवसेना हिंदुस्तान

पटियाला, 10 जून – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस ब्यूरो –  जम्मू के रियासी जिले में एक लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थल, भगवान शिव से संबंधित शिवखोड़ी मंदिर के दर्शन करने के बाद श्री वैष्णो देवी माताजी के दर्शन के लिए कटरा जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर विदेशी ताकतों की शह प्राप्त कश्मीरी मुस्लिम आतंकियों द्वारा किए कायरतापूर्ण हमले की शिव सेना हिंदुस्तान ने कड़ी निंदा की है।
   शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने उक्त घृणित कृत्य पर दुख व्यक्त किया और आतंकवादी गतिविधि की कड़ी निंदा की। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसे कायरतापूर्ण और बर्बरतापूर्ण कृत्य बताया।
श्री गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियास जिले के चंडी मोड़ पर वहशी दरिंदे आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिस कारण बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गयी और पहाड़ों की गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में 10 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई और बड़ी संख्या में 32 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिन्हें बाद में आम जनता और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।
  शिव सेना हिंदुस्तान और हिंदुस्तान शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पाकिस्तान समर्थक कश्मीरी मुस्लिम आतंकवादियों के इस जघन्य कृत्य और हमले की कड़ी निंदा की है और विशेष रूप से केंद्र सरकार से कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में सिर्फ धारा 370 को हटाकर अपनी पीठ ना थपथपाये, इससे काम नहीं चलेगा बल्कि आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि चाहे आतंकवादी पंजाबी हों या कश्मीरी आतंकवादी, जिन आतंकवादियों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मौत की सजा सुना दी है, उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह की दया नहीं मिलनी चाहिए।
   उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों से भरी बस पर जघन्य हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों को व्यापक छूट दी जानी चाहिए और इस काम के लिए विशेष तौर पर नेशनल इन्वेष्टिगेशन एजेंसी को लगाया जाए।
   न्यूज़लाईन एक्सप्रैस से बात करते हुए शिव सेना हिंदुस्तान के प्रमुख पवन गुप्ता ने संदेह जताया कि जब तक भारतीय लोकतंत्र की आड़ में आतंकवादियों को बढ़ावा मिलता रहेगा, तब तक श्री खडूर साहिब और फरीदकोट लोक सभा सीटों पर आए नतीजों की तरह खालिस्तानी आतंकवादी विचारधारा वाले लोगों के पक्ष में और भी नतीजे आते रहेंगे, जोकि अच्छा संकेत नहीं है, बल्कि इसे आतंकवाद की रीढ़ को मजबूत करने का खतरनाक काम कहा जा सकता है, जिसके कारण युवा भटकेंगे और आतंकवाद की ओर प्रेरित होंगे जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना ने उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि जो भी तीर्थयात्री आतंकवादी हमले में मारे गए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए तथा घायल तीर्थयात्रियों को कम से कम 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के साथ-साथ उचित इलाज भी दिया जाना चाहिए।
पवन गुप्ता ने कहा कि इस आतंकी घटना से हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आम लोगों और सुरक्षा बलों को ऐसे आतंकवादियों से सावधान रहना चाहिए जो इस तरह की हरकतें करके देश और जम्मू-कश्मीर की शांति और भाईचारे को बाधित करना चाहते हैं।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment