Skip to main content

newslineexpres

Home Latest News अगर केंद्र सरकार ख़ालिस्तानी आतंकवादी की रिहाई के हक़ में आई तो ज़बरदस्त विरोध करेंगे: विजय कपूर

अगर केंद्र सरकार ख़ालिस्तानी आतंकवादी की रिहाई के हक़ में आई तो ज़बरदस्त विरोध करेंगे: विजय कपूर

by Newslineexpres@1

एएचपी के माउंट आबू सम्मेलन में गरमाया जेल में बंद खालिस्तानी आतंकवादियों का मुद्दा

माउंट आबू, 15 जून – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – नरेंद्र मोदी की नई सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने रवनीत बिट्टू के ख़ालिस्तानी आतंकवादी की रिहाई पर दिए बयान से हिंदू समाज में रोष है। बिट्टू ने कहा कि अगर केंद्र सरकार उसके दादा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जेल में बंद राजोआना या और ख़ालिस्तानी आतंकवादियों की रिहाई की बात करती है तो बिट्टू और उसके परिवार को कोई एतराज नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की पंजाब टीम जो अभी राज्यस्थान के माउंट आबू में परिषद की राष्ट्रीय बैठक में गई हुई है, उसने बिट्टू के इस बयान का ज़बरदस्त विरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर और पंजाब अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिया के समक्ष यह मुद्दा रखा और माँग की है कि केंद्रीय स्तर पर इन ख़ालिस्तानी आतंकवादियों की रिहाई की बात का विरोध किया जाए। एडवोकेट विजय सिंह भारद्वाज और कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने बैठक शुरू होने से पहले डॉ प्रवीण तोगड़िया जी से विशेष बैठक करके पंजाब में 1980-90 में खालिस्तान के नाम पर 35000 हिन्दूओं के नरसंहार करने वाले आतंकवादियों को भारत सरकार द्वारा माफी देने की जानकारी दी।
डा प्रवीण तोगड़िया जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में भारत सरकार को चेतावनी दी कि हिन्दू समाज की हत्या करने वाले किसी भी राज्य के आतंकवादी की माफी का विरोध किया जाएगा। माफी देने से आतंकवाद को और बढ़ावा मिलेगा और हिन्दू समाज में अविश्वास पैदा होगा।
विजय कपूर ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना और बाक़ी क़ैदी आतंकवादी वह लोग हैं जिन्होंने ख़ालिस्तान की मूवमेंट का हिस्सा बनके हज़ारों बेक़सूर हिंदूओं को मौत के घाट उतारा है और ऐसे दरिंदे लोगों की रिहाई प्रदेश के लिए ख़तरा हो सकती है। इन आतंकवादियों ने बंब धमाके करवाये, मासूमों की हत्या की, घरों के घर उजाड़ दिए और ऐसे लोगों की रिहाई की बात करना भी उन मासूमों के परिवार वालों के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कना है। कपूर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इन आतंकवादियों की रिहाई को समर्थन देगी तो हम उसका ज़बरदस्त विरोध करेंगे।
परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने कहा कि राजोआना और बाक़ी क़ैदी आतंकवादियों ने रवनीत बिट्टू के दादा बेअंत सिंह के क़तल के साथ साथ पंजाब के लोगों के मुख्यमंत्री का और 35000 हिंदुओं का क़तल किया है। आज सियासत के लालच ने बिट्टू को इतना अंधा कर दिया है कि वह अपने बजुर्गों के बलिदानों को भूल कर उन्हें गिरवी रख कर मंत्री पद का आनंद लेने लगे है। यह बिट्टू के लिए शर्म की बात है। भारद्वाज ने कहा कि हम 35000 हिंदुओं के घरवालों के साथ हैं उनके पूर्वजों के बलिदान को ज़ाया नहीं जाने देंगे। एक-एक खलिस्तानी आतंकवादियों को फाँसी करवा के रहेंगे। अगर केंद्र सरकार उनका समर्थन करती है तो हम पूरे देश में विरोध करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment