शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब सरकार को सराहा
पटियाला, 20 जून : न्यूज़ लाईन एक्सप्रैस – शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आतंकवादियों और नशा तस्करों के खिलाफ मजबूती से काम करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खालिस्तानी विचारधारा के समर्थक एवं अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अधीन एक साल नजरबंदी बढ़ाने का साहसिक फैसला लिया गया है, शिवसेना हिंदुस्तान इसका जोरदार समर्थन और स्वागत करती है।
पवन गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मान ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों संग बैठक करके नशा विरोधी अभियान को मिशन के तौर पर चलाने के सख्त आदेश जारी किए। जिस प्रकार से पंजाब पुलिस में काली भेड़ो को ढूंढकर सख्त सजा देने का प्रावधान किया है और व्यापक तबादले के आदेश दिए हैं, उसका अच्छा असर पड़ेगा। पंजाब को नशे के राक्षस से मुक्ति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नशे की लत बढ़ रही है, उसको रोकना बहुत जरूरी है।
