???? शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता आज से दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर
???? माता देवी चिंतपूर्णी, बगलामुखी, ज्वालामुखी, कांगड़ा, चामुंडा एवं नैना देवी के दर्शन करेंगे शिव सेना नेता
पटियाला, 20 जून – राकेश शर्मा / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता अपने कुछ नेताओं के साथ आज से देवभूमि हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। उनकी यह धार्मिक यात्रा 20 जून से 21 जून 2025 तक दो दिवसीय होगी।
इस निजी धार्मिक यात्रा के दौरान वे माता चिंतपूर्णी देवी, माता बगलामुखी देवी, माता ज्वालामुखी देवी, माता कांगड़ा देवी, माता चामुंडा देवी और माता श्री नैना देवी जी के दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस यात्रा के दौरान श्री पवन गुप्ता के साथ शिवसेना हिंदुस्तान के कुछ चुनिंदा वरिष्ठ नेता भी होंगे। पवन गुप्ता का परिवार भी हिमाचल प्रदेश की इस यात्रा के दौरान उनके साथ रहेगा।
Newsline Express
