newslineexpres

Home Chandigarh ???? पंचकूला में 72 करोड़ के गबन मामले में आरोपी अफसरों का 5 दिन का पुलिस रिमांड

???? पंचकूला में 72 करोड़ के गबन मामले में आरोपी अफसरों का 5 दिन का पुलिस रिमांड

by Newslineexpres@1

???? हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण  पंचकूला में …..

???? पंचकूला में 72 करोड़ के गबन मामले में आरोपी अफसरों का 5 दिन का पुलिस रिमांड

चंडीगढ़ , पंचकूला , 3 जुलाई – संजय सासन / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB पंचकूला की टीम को आज दिनांक 3.7.2025 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के 72 करोड़ रुपए के गबन मामले में आरोपी विजय कुमार पुत्र फकीर चंद, मनोज कुमार सिंगला पुत्र तरसेम चन्द व सुनील गर्ग पुत्र श्री शीशपाल (प्राईवेट व्यक्ति) निवासी सनसिटी परिक्रमा, सैक्टर-20, पंचकूला व मुख्य आरोपी सुनील बंसल, सीनियर लेखा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला निवासी मकान न. 596, सैक्टर-17, पंचकूला को माननीय न्यायालय, पंचकूला से प्रोडक्शन वांरट पर जिला जेल, अम्बाला से लाया गया तथा उपरोक्त सभी आरोपियों को न्यायालय के सम्मुख पेश करने उपरान्त 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इन आरोपियों से गबन राशी बारे पुछताछ की जाएगी। इस प्रकरण में तफतीश के दौरान आरोपी मनोज कुमार सिंगला के बैंक खाता में लगभग 7 करोड रू., आरोपी सुनील कुमार गर्ग के खाता में करीब 5 करोड 88 लाख रू, आरोपी विजय कुमार के बैंक खाता में करीब 5 करोड रू. पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ के बैंक खाता न. 1183002100026639 से कुल 17 करोड़ 88 लाख रू. ट्रांसफर होने पाये गये है। इसके अतिरिक्त उपरेाक्त तीनो आरोपियो की दो कम्पनियों Certain Future Solutions Pvt Ltd. & Fabulous Future Pvt Ltd. के एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा जीरकपुर में करीब 4 करोड रू. ट्रांसफर होना पाया गया है।
उपरोक्त अभियोग की तफतीश में एच.एस.वी.पी. के अधिकारियों/कर्मचारियों व पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ़ के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियो की भूमिका की भी जाँच भी की जा रही है।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment