Skip to main content

newslineexpres

Home Hindu ???? भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी सदस्यों ने विजय कपूर से की मुलाकात

???? भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी सदस्यों ने विजय कपूर से की मुलाकात

by Newslineexpres@1

???? भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी सदस्यों ने विजय कपूर से की मुलाकात

???? लाहौरी गेट का नाम ‘भगवान श्री विश्वकर्मा मार्ग’ रखा जाए: विजय कपूर

पटियाला, 12 सितंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी लाहौरी गेट पटियाला के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के अध्यक्ष विजय कपूर से उनके पटियाला स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान रामगढ़िया समाज की लम्बे समय से लंबित मांगों पर चर्चा हुई।
कमेटी द्वारा रखी गई मुख्य मांगों में पटियाला की माल रोड पर कैपिटल सिनेमा के नज़दीक भगवान श्री विश्वकर्मा जी की याद में एक भव्य एवं आकर्षक गेट का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही कैपिटल सिनेमा से लेकर लाहौरी गेट तक के मार्ग को भगवान श्री विश्वकर्मा मार्ग के नाम से नोटिफाई करवाने की भी मांग रखी गई।

विजय कपूर ने इस मौके पर कहा कि उनका रामगढ़िया समाज से गहरा आत्मीय लगाव है और वे समाज की हर उचित मांग में साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे इन मांगों को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुँचाने के लिए रामगढ़िया समाज का साथ देंगे।
यह मामला पहले भी नगर निगम की बैठकों में उठाया जा चुका है और इनको प्रवानगी भी मिल चुकी है, लेकिन अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन और कार्यवाही की शुरुआत नहीं हो सकी है।कपूर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कदम उठाएंगे ताकि समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके।

कपूर ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी ने समाज को निर्माण और विकास की राह दिखाई है। उनका स्मरण करना और उनकी याद में स्मारक स्वरूप गेट तथा मार्ग का नामकरण करना पूरे पटियाला शहर के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी भी प्रेरित होगी और समाज में आपसी भाईचारे की भावना और मजबूत होगी।

बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह रामगढ़िया, सुरजीत सिंह महल, राम कृष्ण, गुरदीप सिंह महल, अमरीक सिंह भुल्लर, अमरीक सिंह रामगढ़िया, जगजीत सिंह सग्गू, सूबासिंह रामगढ़िया, महिंदर सिंह रामगढ़िया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment