Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Information ???? वीर हकीकत राय स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन

???? वीर हकीकत राय स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन

by Newslineexpres@1

पटियाला, 17 सितंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – पटियाला के वीर हकीकत राय स्कूल में देश के माननीय प्रधानमंत्री की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में 75 पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मंडल, प्रिंसिपल, अध्यापकगण व विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


इसी अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
वक्ताओं ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरित किया कि प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण और सफाई को अपनी जिम्मेदारी मानकर योगदान देना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment