Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home FesrivalFestival ???? वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा पटियाला की नई कार्यकारिणी का गठन

???? वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा पटियाला की नई कार्यकारिणी का गठन

by Newslineexpres@1

???? वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा पटियाला की नई कार्यकारिणी का गठन

???? विपिन शर्मा एक बार फिर बने प्रधान

???? नए गीता भवन हॉल का हुआ उद्घाटन

पटियाला, 6 अक्टूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   पिछले कई वर्षों से शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़ी पटियाला की प्रसिद्ध संस्था “वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा पटियाला” की नई कार्यकारिणी (New Tenure) का गठन किया गया। इस अवसर पर सभा में कार्यरत पदाधिकारियों की कुशलता एवं प्रशंसनीय कार्यों को देखते हुए श्री विपिन शर्मा को एक बार फिर प्रधान बनाया गया है। इनके साथ एडवोकेट अमित जिंदल को भी दोबारा सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारी पूर्व कार्यकाल में भी इन्हीं पदों पर सफलतापूर्वक कार्यरत रहे हैं।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर भी पूर्व पदाधिकारियों को ही कार्य जारी रखने हेतु मनोनीत किया गया।

इसी अवसर पर वीर हकीकत राय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल परिसर में स्थित विशाल गीता भवन हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष से इस हॉल का निर्माण चल रहा था और अब इसकी बुकिंग भी पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए खोल दी गई है।
इस शुभ अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ ही सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य सी.ए. अनिल अरोड़ा तथा गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर वीर हक़ीकत राय स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरला भटनागर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment