???? “शिवसेना हिंदुस्तान” की लीगल शाखा द्वारा दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए शहीद परिवारों को कानूनी मदद देने की पेशकश
पटियाला, 14 नवंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर आज शिवसेना हिंदुस्तान की लीगल शाखा हिंदुस्तान लीगल सेना पंजाब की तरफ से एक बहुत ही महत्वपूर्ण मीटिंग जिला न्यायालय पटियाला में जिला प्रधान एडवोकेट कमल नागपाल के चेंबर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य तौर पर शिवसेना हिंदुस्तान लीगल शाखा के पंजाब प्रमुख एडवोकेट पंकज गौड़ शामिल हुए।
मीटिंग को संबोधित करते हुए श्री गौड़ ने आने वाली पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की चुनाव संबंधी चर्चा की एवं कौन से उम्मीदवार को समर्थन देना है, इस बारे में भी बाकी के वकील भाईचारे से विचारों का आदान-प्रदान किया गया और अपने वकील भाईचारे से भी इस संबंधी उनके विचारों को सुना। इस मीटिंग में श्री गौड़ ने दिल्ली बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उन शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। पंजाब प्रमुख ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि जो भी दोषी इस बम धमाके में पकड़े गए हैं उनके खिलाफ सख्त-से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और एक सुझाव दिया कि दोषियों को सरेआम चौक पर खड़ा करके प्रेस मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने फांसी देनी चाहिए ताकि इन देश के गद्दारों को एक सबक मिल सके। मीटिंग को संबोधित करते हुए सभी वकील भाईचारे ने सहमति प्रकट की कि दिल्ली बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों के परिवारों को शिवसेना हिंदुस्तान की लीगल शाखा हर संभव मदद करेगी और कानूनी सहायता भी प्रदान करने की पेशकश की गई।
इस मौके इस मीटिंग में एडवोकेट कमल नागपाल जिला अध्यक्ष, एडवोकेट रोनी पंकज ज़िला सेक्रेटरी, एडवोकेट चेतन बजाज , एडवोकेट अमरिंदर सिंह, एडवोकेट गुरप्रीत प्रजापत , श्रीमती राजरानी नागपाल एवं अन्य कई वकील भाईचारा शामिल हुआ।
Newsline Express
