Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 पटियाला में आज, रविवार को, फिर धूमधाम से होगा संगीतमय समागम ; न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से विशेष प्रस्तुति आज 🚩अच्छे-भले ज्वेलर की 22 कैरेट ज्वेलरी को बड़े ब्रांडेड शोरूम ने बताया 20 कैरेट, मशीन सेटिंग के बाद निकली 22 कैरेट; पुलिस ने फिशर मशीन की जब्ती 👉 पुश्तैनी ज्वेलर्स को बदनाम करने की कथित साजिश का आरोप, सराफा एसोसिएशन ने उठाई आवाज़ 🚩 ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਿਰਜ ਰਹੀ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ : ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ 🚩न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से प्रस्तुत: संगीतमयी प्रोग्राम 16 अगस्त को  🚩 ਵੀਰ ਹਕੀਕਤ ਰਾਏ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜਾ  🚩ਐਨ ਐਸ ਐਨ ਆਈ ਐਸ ਵਿਖੇ ਫਾਲਸ ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ-ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਮਿਗਲਾਨੀ
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? “उत्तराखंडी संगठन समन्वय समिति” का कैंडल मार्च रविवार को

???? “उत्तराखंडी संगठन समन्वय समिति” का कैंडल मार्च रविवार को

by Newslineexpres@1

“उत्तराखंडी संगठन समन्वय समिति” का कैंडल मार्च रविवार को

???? अंकिता भंडारी बलात्कार तथा कत्ल केस में इंसाफ की मांग

पटियाला, 9 जनवरी – महीपाल चौहान /न्यूज़लाइन एक्सप्रेस –     पटियाला में मौजूद सभी उत्तराखंड संगठनों की “उत्तराखंडी संगठन समन्वय समिति” की मीटिंग गढ़वाल भवन विर्क कॉलोनी पटियाला में श्री उत्तम सिंह बागड़ी की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में सभी स्थानीय संगठनों के प्रधान और सेक्रेटरी मौजूद थे। इस दौरान उत्तराखंड राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के कत्ल केस में सही जांच न होने की वजह से कुछ असरदार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर पर समर्थन मिल रहा है। ज़िक्रयोग है कि अंकिता भंडारी पौढ़ी जिले के गंगा-भोगपुर में बंतारा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। साल 2022 में कथित तौर पर उसके साथ रेप हुआ था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

इस संबंध में उत्तराखंड राज्य में जन आंदोलन जोरों पर चल रहा है और वहां के लोग दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई करके सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

आज की मीटिंग में पटियाला में उत्तराखंड के संगठनों और कीर्तन मंडलों के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे और उनके अध्यक्षों/सचिवों ने उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार रखे। बाद में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अंकिता भंडारी के केस को मजबूत करने के लिए स्थानीय संगठनों और कीर्तन मंडलों द्वारा रविवार, 11 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी, पटियाला से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए फव्वारा चौक पर खत्म होने वाली शांतिपूर्ण रैली/कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति के नाम पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन देगा, जिसमें अंकिता भंडारी के केस की जांच CBI से करवाने की मांग की जाएगी। निष्पक्ष जांच करने और उसके माता-पिता को सुरक्षा देने के लिए एक मांग पत्र भेजा जाएगा, क्योंकि अंकिता भंडारी के माता-पिता असुरक्षा में जी रहे हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

   इस मौके पर मीटिंग में परमार्थ सेवा समिति, जन जागरण समिति, पौढ़ी गढ़वाल सभा, उत्तरांचल समाज सुधार संस्था, उत्तराखंड सभा, गढ़वाल सभा, हिलांस सांस्कृतिक कलां मंच, उत्तरांचली कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी, कमाऊं सभा और कीर्तन मंडल के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे। इस बैठक में सर्वश्री उत्तम सिंह बागड़ी, मुलायम सिंह राणा, भगत सिंह भंडारी समस्त समन्वयक, राजेन्द्र सिंह पंवार, वीरेन्द्र पटवाल, नवीन सिंह रावत, माधव सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, गुरमीत सिंह नेगी, भूप सिंह असवाल, कैलाश प्रोहित, रविन्द्र सिंह रावत समस्त सह समन्वयक, सूरवीर सिंह पंवार, ज्योत सिंह भंडारी, रमेश भंडारी, धीरज सिंह रावत, पूरन सिंह जिन्ना, कुंवर सिंह रावत, रमेश ध्यानी, रविन्द्र सिंह रावत, भुवन चन्द्र भट्ट, सर्वश्रीमती बसंती देवी ढोडियाल, दिवेश्वरी देवी ब्रिष्ट, रोशनी देवी नेगी, सुनीता देवी, कविता मेहरा, कमला गोस्वामी, हीरा गुप्ता, राजेन्द्र सिंह पंवार (राजू), गिरीस शकलानी, विजय सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार आदि उपस्थित थे। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment