newslineexpres

Home NEWS ???? माता नैना देवी के दर्शनों हेतु 43वीं बस रवाना, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर ने दिखाई हरी झंडी

???? माता नैना देवी के दर्शनों हेतु 43वीं बस रवाना, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर ने दिखाई हरी झंडी

by Newslineexpres@1

???? माता नैना देवी के दर्शनों हेतु 43वीं बस रवाना, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर ने दिखाई हरी झंडी

पटियाला – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –

स्थानीय गुड़ मंडी से जय माता नैना देवी क्लब की ओर से श्रद्धालुओं को माता नैना देवी के पावन दर्शनों के लिए 43वीं बस श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस रवाना होने के समय श्रद्धालुओं ने माता नैना देवी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कपूर ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सेवा भावना को मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष कपूर ने कहा कि जय माता नैना देवी क्लब लंबे समय से श्रद्धालुओं को हर माह के पहले रविवार माता के दर्शनों के लिए लेकर जा रहा है, जो एक सराहनीय सेवा है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।

इस मौके पर क्लब के प्रमुख सदस्य कृष्ण कुमार सिंगला, पुनीत चावला (हनी) एवं विनोद सूद ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाती है।आशीष कपूर ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति का प्रतीक है और संस्था द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। बस रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने माता नैना देवी के जयघोष लगाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

आशीष कपूर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

इस अवसर पर जतिंदर शर्मा (भोला), राकेश चावला, राकेश सहगल, अजय कुमार सिंगला, चंदन ग्रोवर, जतिंदर बंसल (मोनू), रामचंद गुप्ता, नरेश कुमार चावला, राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, हितेश पांधी, साहिल खन्ना, आशु भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।  *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment