Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home BJP ???? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को शोक, पिता का निधन

???? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को शोक, पिता का निधन

by Newslineexpres@1

???? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को शोक, पिता का निधन

दिल्ली, 8 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानद महासचिव, वीरेंद्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा का आज एम्स (AIIMS) में लंबे समय से चल रहे उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 94 वर्ष के थे।
स्वर्गीय श्री श्याम लाल सचदेवा अपने पीछे पत्नी श्रीमती कृष्णा सचदेवा, एक पुत्री-दामाद तथा पांच पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्री वीरेंद्र सचदेवा उनके सबसे छोटे पुत्र हैं।
स्वर्गीय श्री श्याम लाल सचदेवा का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट, दिल्ली में किया गया। उनके निधन पर कई राजनीतिज्ञ, उद्योगपति, मीडिया एवं अन्य शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया।
पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सेक्रेटरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने श्री श्याम लाल सचदेवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।   Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment