Skip to main content

newslineexpres

Home AAP ???? पटियाला में उद्योगपतियों के साथ पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की अहम बैठक; उद्योगों के मुद्दों पर सरकार संवेदनशील: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

???? पटियाला में उद्योगपतियों के साथ पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की अहम बैठक; उद्योगों के मुद्दों पर सरकार संवेदनशील: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में उद्योगपतियों के साथ पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की अहम बैठक

????एमएसएमई संवाद में उद्योग जगत की समस्याओं पर हुई चर्चा

????उद्योगों के मुद्दों पर सरकार संवेदनशील: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पटियाला, 11 अप्रैल – न्यूज़लाइन एक्सप्रेस –
पटियाला में पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजेव अरोड़ा ने जिला स्तरीय एमएसएमई हितधारक संवाद कार्यक्रम के तहत शहर के वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक कर औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर पटियाला इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की ओर से मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें पटियाला की विश्वविख्यात शाही फुलकारी व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नारायण गोयल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ सलाहकार नरेश गुप्ता, अश्वनी गर्ग, एच.पी.एस. लांबा, उपाध्यक्ष यश मोहिंदर, महासचिव सुनील सूद, वित्त सचिव राकेश गोयल तथा संयुक्त सचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने पंजाब की नई औद्योगिक नीति 2026 का स्वागत करते हुए इसे उद्योग जगत के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया। साथ ही उन्होंने जिले में उद्योगों के सामने आ रही प्रमुख समस्याओं—बुनियादी ढांचा, बिजली आपूर्ति, वित्तीय सुविधाएं, श्रम से जुड़े मुद्दे और जटिल अनुपालन प्रक्रियाओं—को प्रमुखता से मंत्री के समक्ष रखा।
मंत्री संजेव अरोड़ा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति मिल सके।   Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment