???????? संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध संस्था “साज़ और आवाज़ क्लब, पटियाला” द्वारा एक और यादगारी संगीतमय समारोह आयोजित
❤️”सुरों का संगम” : पटियाला में गूंजे मधुर सुर, संगीत प्रेमियों ने उठाया लुत्फ ????
पटियाला, 12 अप्रैल – रविंदर कुमार बाली/न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — शाही शहर पटियाला एक बार फिर संगीत के रंग में सराबोर नज़र आया, जब मोदी कॉलेज ऑडिटोरियम में “साज़ और आवाज़ क्लब” द्वारा आयोजित संगीतमय समारोह “सुरों का संगम” ने सुर, लय और भावनाओं का अद्भुत संगम पेश किया। कराओके आधारित इस भव्य कार्यक्रम ने करीब पांच घंटे तक दर्शकों को अपनी मधुरता में बांधे रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी सुरीली आवाज़ से पुराने और नए गीतों को इस अंदाज में पेश किया कि हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज ऑडिटोरियम में देर तक सुनाई देती रही। संगीत प्रेमियों और अतिथियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस सुरमयी महफिल का भरपूर आनंद उठाया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ कुछ छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मधुर एवं जादुई आवाज़ का जादू बिखेरा, जिसने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और ताज़गी प्रदान की। सभी गायकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम की सफलता में मुल्तानी मल मोदी कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज गोयल, डॉ. हबीब और प्रो. हरमोहन शर्मा के विशेष सहयोग को सराहा गया। क्लब की ओर से सभी सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे मंत्रालय के सांस्कृतिक सचिव मनोज कुमार अपनी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला बताया। इस मौके पर न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार समूह के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार एवं संपादक अशोक वर्मा भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मेहमानों के सम्मान से लेकर सभी सभी गायकों, संगीत प्रेमियों के चाय-पानी व रिफ्रेशमेंट तक का बख़ूबी प्रबंध किया गया था।

साज़ और आवाज़ क्लब के महासचिव राज कुमार ने अपने संबोधन में सभी कलाकारों, मित्रों, मेहमानों और संगीत प्रेमियों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन सब की गरिमामयी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि पटियाला की धरती पर संगीत सिर्फ कला नहीं, बल्कि एक जुनून है।” उन्होंने विशेष रूप से युवा प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय इन्हीं सुरों के सितारों का है।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के सदस्यों ने सभी कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य और यादगार आयोजनों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
???? यह, सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुरों की ऐसी यात्रा थी, जिसकी गूंज लंबे समय तक दिलों में बसती रहेगी। ✨
Newsline Express







