newslineexpres

Home Hindu ????पटियाला में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती ; ब्राह्मण सभाओं द्वारा समारोह आयोजित

????पटियाला में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती ; ब्राह्मण सभाओं द्वारा समारोह आयोजित

by Newslineexpres@1

????पटियाला में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

????ब्राह्मण सभाओं द्वारा समारोह आयोजित; जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित, भंडारे का आयोजन

पटियाला, 20 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा (रजिस्टर्ड) और ब्राह्मण सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव डॉ. बी.एल. भारद्वाज की अध्यक्षता में ग्रीन व्यू पैलेस, भादसों रोड, पटियाला में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसके बाद भगवान परशुराम की महिमा में भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
सभा की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर सांसद पटियाला डॉ. धर्मवीर गांधी, सरदार सतवीर सिंह खटड़ा, डॉ. राजीव शर्मा (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. रविंदर ऋषि, मेयर कुंदन गोगिया, सरदार सुरजीत सिंह रखड़ा, मेयर विष्णु, श्रीमती मीना शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री प्रमोद चंद शर्मा, श्रीमती सममती शर्मा, श्रीमती स्वर्णजीत सिंह, बी. मोहित महिंद्रा, श्री राजेश पंजोला, श्री सोमनाथ दीक्षित, श्री हरचंद बरसात (चेयरमैन मंडी बोर्ड), श्री मेघचंद्र शर्मा (पूर्व चेयरमैन), श्री विकास शर्मा घनौर, श्री विजय कूका, श्री बरुण जिंदल (सरपंच), श्री प्रेम सागर, आई.जी. (सेवानिवृत्त) शिवराज शर्मा, श्री शिवराज शर्मा, श्री संदीप बंधू, श्री राजेश शर्मा (सेवानिवृत्त जेल), श्री तरसेम शर्मा कुले माजरा, श्री राकेश शर्मा (मिशिगन), श्री हिंगलाज माता प्रबंधक कमेटी ददराला खरोड़ के प्रतिनिधि, श्री मनजीत शर्मा, श्री मनदीप जोशी (ब्राह्मण माजरा घग्गा), श्री हरिंदर शुक्ला (एम.सी. वार्ड नंबर 2), श्री हरिंदर हैप्पी, श्री अनिल मोदगिल (पूर्व एस.सी.), हरवीर सिंह ढींडसा, श्री गोपाल सिंगला (मॉडल टाउन), श्री जसविंदर लंग, मास्टर जसविंदर शारदा लंग, श्री पवन जोशी (सिद्धूवाल), श्री राकेश शर्मा, सभा के प्रधान विनय शर्मा समाना, युवराज शर्मा (युवा प्रधान), श्री बनवारी लाल गौड़, श्री सतपाल शर्मा, श्री राधवां शर्मा, श्री राम सिउना, श्री अमन शर्मा (रोगला), श्री लवलेश लक्की, श्री दीपेंद्र दीक्षित, श्री हनु दीक्षित, श्री रजनीश दीक्षित, श्री मोहित शर्मा, श्री सर्वजीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में राजिंदर शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विशेष रूप से कमलदीप अत्री के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान माता रेणुका की रसोई द्वारा भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment