Skip to main content

newslineexpres

Home Bank ????पंजाब के तरनतारन में सुनार के घर और दुकान पर ईडी की रेड

????पंजाब के तरनतारन में सुनार के घर और दुकान पर ईडी की रेड

by Newslineexpres@1

????पंजाब के तरनतारन में सुनार के घर और दुकान पर ईडी की रेड

तरणतारन / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – तरनतारन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक सुनार विक्रमजीत के घर और दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में की गई।
सूत्रों के अनुसार रेड के दौरान टीम ने जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है। इलाके में ईडी की कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा रही और सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल भी तैनात किया गया।
फिलहाल ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment