Skip to main content

newslineexpres

Home Information ???? आज पटियाला में होगा संगीत का महा समागम

???? आज पटियाला में होगा संगीत का महा समागम

by Newslineexpres@1

???? आज पटियाला में होगा संगीत का महा समागम

???? साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सहयोग से होगा न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा संगीत का तीसरा बड़ा प्रोग्राम

पटियाला, 21 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस संवाददाता – आज पटियाला में संगीत के महा समागम का आयोजन होने जा रहा है। उत्तरी भारत में अपना नाम रोशन कर चुके “साज़ और आवाज़ क्लब (रजिस्टर्ड) पटियाला” के सहयोग से प्रसिद्ध अखबार समूह न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा संगीत का तीसरा बड़ा प्रोग्राम करवाया जा रहा है। क्लब के प्रधान रविंद्र कुमार बाली ने बताया कि कराओके संगीत पर आधारित इस संगीतमई प्रोग्राम में पटियाला सहित अंबाला, चंडीगढ़, पंचकुला, कालका, गोबिंदगढ़, लुधियाना आदि शहरों के अच्छे संगीत प्रेमी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा पहले भी दो बार बड़े स्तर पर संगीतमई प्रोग्राम करवाए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया। अब रविवार 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे संगीत के एक और बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
क्लब के सेक्रेटरी राज कुमार और उप प्रधान के.एस. सेखों ने बताया कि इस प्रोग्राम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह प्रोग्राम और भी ज्यादा बढ़िया होने वाला है।
इस संबंध में पटियाला के शेरों वाला गेट के नजदीक भाषा विभाग के बिल्कुल पास स्थित उत्तरी क्षेत्र सभ्याचार केंद्र (नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर) के बड़े हाल में आज होने वाले संगीत के महा समागम की तैयारियों का जायज़ा लिया गया। इस मौके पर राज कुमार, के.एस. सेखों, प्रीति गुप्ता, सुमन खत्री, बब्बल अरोड़ा, गुलशन कुमार, रसदीप सिंह, डाक्टर विक्रमजीत चौहान, गौतम बग्गा व अन्य मौजूद रहे।

इस प्रोग्राम का प्रसारण न्यूज़लाईन एक्सप्रैस के यूट्यूब चैनल पर 1:20 बजे से लाइव भी देखा जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। कृपया इस चैनल को सब्सक्राइब subscribe भी कर लें।

https://www.youtube.com/live/A35feaaZiz0?si=jTrsXwXrh5oPSJK5
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment