नारनौल, 11 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – महेंद्रगढ़ ज़िले के कनीना उपमंडल के गांव उन्हांनी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। वहां बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे।हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, उन्हांनी गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे। बताया गया है कि आज सरकारी छुटी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था। बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी। चालक अनट्रेंड और शराब का आदी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता चला है कि सेहलंग के ग्रामीणों ने बस चालक को शराब पिए हुए देखकर रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह नहीं रूका। मृतकों में अधिकांश बच्चे गांव धनौंदा के रहने वाले हैं।
previous post
