Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home FesrivalFestival ???? साज़ और आवाज़ क्लब के सहयोग से न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा विशेष संगीत कार्यक्रम कल रविवार को

???? साज़ और आवाज़ क्लब के सहयोग से न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा विशेष संगीत कार्यक्रम कल रविवार को

by Newslineexpres@1

???? साज और आवाज़ क्लब के सहयोग से न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा विशेष संगीत कार्यक्रम कल,n रविवार को

???? कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

पटियाला, 11 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  लोकप्रिय समाचार पत्र समूह न्यूज़लाईन एक्सप्रैस, साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सहयोग से कल रविवार, 12 मई, 2024 को समाचार पत्र के 29 वर्ष पूरे होने की खुशी में जश्न मनाने के लिए एक Grand Musical Event विशेष संगीतमई कार्यक्रम *ये शाम मस्तानी* का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम शेरांवाला गेट, पटियाला क्षेत्र में भाषा विभाग के नज़दीक स्थित उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) के बड़े और सुंदर ऑडिटोरियम में  दोपहर को ठीक 2 बजे शुरू होगा।

   इस कार्यक्रम में साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सदस्यों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के कलाकार भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।  इनके अलावा विशेष मेहमानों में भारतीय वायु सेना के अधिकारी, उच्च पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा फिल्मी कलाकार और गायक भी इस खास कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
   इस संबंध में बीते दिन पटियाला के जिमखाना क्लब में साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के अधिकारियों की न्यूज़लाईन एक्सप्रैस समाचार पत्र समूह के साथ हुई बैठक में इस भव्य संगीतमई कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई और खाने से लेकर गाने तक और स्टेज सजावट व मेहमानों के स्वागत आदि की सभी तैयारियों के बारे में निर्णय लिए गए।  इसको लेकर अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारियां भी संभाली गईं और पिछले वर्ष के दौरान आयोजित सभी सफल कार्यक्रमों से भी बेहतर कार्यक्रम करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया।
    गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण न्यूज़लाईन एक्सप्रैस के यू-ट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे लोग भी लाईव प्रसारण देख सकेंगे और भविष्य में भी कभी भी कहीं भी देखा जा सकेगा।
  साज और आवाज़ क्लब पटियाला के प्रधान रविंद्र कुमार बाली के निर्देशन में राज कुमार, के.एस. सेखों व अन्य पदाधिकारियों ने इस मीटिंग में शिरकत की।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment