newslineexpres

Home Information ???? विजय कारगिल दिवस पर वीरेश शांडिल्य ने विजय स्मारक पर शीश नवाकर शहीदों को किया नमन

???? विजय कारगिल दिवस पर वीरेश शांडिल्य ने विजय स्मारक पर शीश नवाकर शहीदों को किया नमन

by Newslineexpres@1

???? 25वें विजय कारगिल दिवस पर वीरेश शांडिल्य ने विजय स्मारक पर शीश नवाकर शहीदों को किया नमन

???? एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो बोले: शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को 5 करोड़ की राशि व कारगिल की सुविधाएं देने की घोषणा करे भारत सरकार 

अंबाला: न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज 25वें विजय कारगिल दिवस पर विजय स्मारक पर पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने शहीद मेजर योगेश गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत आज हिन्दुस्तान है।

शांडिल्य ने भावुक होकर कहा कि ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। शांडिल्य ने कहा कि भारत का जवान जब रात को सीमा की सुरक्षा करता है तो हिन्दुस्तान के 140 करोड़ लोग आराम से सोते हैं। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने तमाम कारगिल शहीदों को नमन किया और उन कोखों को नमन किया जिन्होंने भारत माता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को जन्म दिया।

शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि कारगिल में घुसपैठ कर पाकिस्तान ने यह साबित किया था कि वह भारत का दोस्त नहीं हो सकता। और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोस्ती की पहल की थी लेकिन पाकिस्तान के मदरसों में हमेशा भारत के खिलाफ आतंकवादी तैयार किए जाते हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जुलाई 2002 में उन्होंने दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकवाद के खिलाफ रथ यात्रा निकाल कर पाकिस्तान को ललकारा था और जिस तरह पिछले एक महीने से जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के जवान अधिकारी शहीद हो रहे हैं अब मोदी सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़नी होगी और पाकिस्तान पर हमला बोल कर कारगिल के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। शांडिल्य ने विजय स्मारक पर संकल्प लिया कि वह हमेशा पाकिस्तान के आतंकवाद खालिस्तान मुहिम बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों सहित देशद्रोही ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। वहीं वीरेश शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है कि जम्मू कश्मीर में जो हालात चल रहे हैं वह वार जैसे हैं, वहां होने वाले शहीद जवानों व सेना के जवानों व पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों के परिजनों को 5 करोड़ की राशि व तमाम कारगिल सुविधाएं जिनमें गैस या पेट्रोल पंप, परिवार को नौकरी मिलने के साथ साथ शहीद के माता पिता, पत्नी को अलग अलग पेंशन मिलने वाली राशि में माता पिता व पत्नी को राशि मिले और बच्चों को मुफ्त पढ़ाई का कानून बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Comment