Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? 20 हजार रिश्वत लेते महिला सिपाही रंगे हाथों गिरफ्तार

???? 20 हजार रिश्वत लेते महिला सिपाही रंगे हाथों गिरफ्तार

by Newslineexpres@1

???? हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने महिला मुख्य सिपाही सरला, गोहाना को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

   चंडीगढ़, 6 जनवरी – संजय सासन / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने आज दिनांक 06.01.2025 को पुलिस स्टेशन सिटी गोहाना में तैनात महिला मुख्य सिपाही सरला को 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

महिला मुख्य सिपाही सरला द्वारा एक व्यक्ति को केस से बाहर निकालने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है  कि इससे पहले भी इस महिला पुलिसकर्मी द्वारा एक अन्य आरोपी को 15,000/-रू0 लेकर केस से बाहर किया गया है।

आज दिनंाक 06.01.2025 को रविन्द्र नाम के व्यक्ति सेे महिला मुख्य सिपाही सरला द्वारा 20,000/रू रिश्वत की मांग की तथा उसको (रविन्द्र) गोहाना में एक निजी अस्पताल के पास बुलाया। निजी अस्पताल के सामने हवलदार सरला ने रविन्द्र से 20,000/रू बतौर रिश्वत के रूप में प्राप्त किये। इसी दौरान ए.सी.बी. की टीम ने आरोपियां महिला मुख्य सिपाही सरला को मौका पर रिश्वत राशी 20,000/-रू0 सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।      Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment