newslineexpres

Home Information ???? साज़ और आवाज़ क्लब और प्रसिद्ध “एंटीक म्यूज़ियम पटियाला” की संगीतमय शाम ने मचाई धूम

???? साज़ और आवाज़ क्लब और प्रसिद्ध “एंटीक म्यूज़ियम पटियाला” की संगीतमय शाम ने मचाई धूम

by Newslineexpres@1

???? साज़ और आवाज़ क्लब और प्रसिद्ध “एंटीक म्यूज़ियम पटियाला” की संगीतमय शाम ने मचाई धूम

???? बेहतरीन कलाकारों ने फिल्मी धुनों पर बिखेरा आवाज़ का जादू

पटियाला / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला और प्रसिद्ध “एंटीक म्यूज़ियम पटियाला” की तरफ से एक बहुत खूबसूरत संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। पिछले रविवार को स्थानीय शेरां वाला गेट के नज़दीक स्थित नॉर्थ जोन क्लचर सेंटर के बड़े हाल में आयोजित इस संगीतमय शाम की सभी ने प्रशंसा की।

इस प्रोग्राम में क्लब की तरफ से संगीत से जुड़ी हस्ती श्री तनविंदर सिंह जिप्पी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जबकि प्रोग्राम में एक और जानी मानी हस्ती एवं जालंधर दूरदर्शन से प्रोड्यूसर श्री राजकुमार भगत भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बने और प्रोग्राम की बहुत सराहना की। न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अख़बार के मुख्य संपादक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार श्री अशोक वर्मा का साज़ और आवाज़ क्लब ने विशेष मेहमान के तौर पर सम्मान किया।

इस विशेष संगीतमय प्रोग्राम में पटियाला के अलावा पंजाब और अन्य शहरों से बहुत ही सुंदर आवाज़ के साथ अपने अपने अंदाज में कलाकारों ने अपनी अपनी आवाज़ के जादू से माहौल को बेहतरीन बना दिया, सारा हाल तालियो से गूंज उठा। इस प्रोग्राम की हर तरफ से सराहना की जा रही है।

बहुत ही दिलकश अंदाज में कैलाश अटवाल, राज कुमार, गुलशन शर्मा, के.एस. सेखों, शाम सुंदर, दीपक कुमार, गौतम बग्गा, अभिजीत, कुलदीप ग्रोवर, प्रोफेसर दूरदर्शी सिंह, हरमीत सिंह, सुनील, भावुक शर्मा, डीपी जौली, विकास पाठक, राघव शर्मा, डाक्टर रूप राय, आशीष सभ्रवाल, ललित छाबड़ा, अशोक कुमार एवं सुमन खत्री, बब्बल अरोड़ा, रेनू वर्मा, दिव्यांशी, देवीप्रभा मिश्र, इंदु बाला, क्षमता शर्मा, डाक्टर प्रज्ञा, रमनदीप कौर, कुलदीप कौर और अन्य गायकों ने बहुत ही बढ़िया कला का प्रदर्शन किया।

Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment