???? समय आ गया है पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से मिटाने का : विजय कपूर
पटियाला, 23 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर हिंदुओं के खून से लाल हो गई है। पहलगाम की बायसरन घाटी, जिसे लोग ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहते हैं, मंगलवार को नरसंहार का मंजर बन गई। सेना की वर्दी में छिपे कायर आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों को गोलियों से छलनी कर दिया। यह सिर्फ हमला नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व और आत्मसम्मान पर खुला युद्ध है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विजय कपूर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अब सहनशक्ति की सीमा पार हो चुकी है। इस हमले का जवाब देना होगा। हिंदू सैलानियों को मारकर कश्मीर में हिंदूओं का आना रुक नहीं सकता। उन्होंने कहा:
“मैं 1996 से लगातार 13 वर्षों तक पटियाला से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश का सबसे बड़ा जत्था लेकर गया। उस वक्त आतंकवाद अपने चरम पर था, फिर भी हम झुके नहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री खुद पटियाला से 21 बसों के जत्थे को हरी झंडी देने आते थे। तब भी हिंदू डरा नहीं था, आज भी नहीं डरेगा। लेकिन अब हम सिर्फ यात्रा नहीं करेंगे, अब हम युद्ध करेंगे।”
विजय कपूर ने स्पष्ट किया:
“भारत अब मोमबत्तियां जलाने का देश नहीं रहा, अब बंदूकें उठाने का समय है, टैंक चलाने का समय है। अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, निर्णायक आक्रमण चाहिए। पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा — उसकी धरती पर घुसकर, उसके आतंकी ढांचे को जला कर राख करना होगा। पीओके को वापिस लेना अब सिर्फ नारा नहीं, मिशन बनाना होगा।”
उन्होंने दो टूक कहा कि अब हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।
“अगर ज़रूरत पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जनसभाएं कश्मीर की धरती पर करेंगे। कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास किसी भी कीमत पर नहीं रुकने देंगे। ये कायर आतंकी हमें डरा नहीं सकते। हमें उकसाया जा रहा है — और हम अब जवाब देंगे। यह बदला होगा हर उस बूंद का जो बायसरन में बहाई गई है।”
उन्होंने भारत सरकार से अपील की:
“अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार अखंड भारत की ओर पहला क़दम उठाए — पाकिस्तान पर चढ़ाई कर इस आतंकी राष्ट्र को नक्शे से मिटाया जाए। अब केवल निंदा नहीं, निर्णायक युद्ध का ऐलान चाहिए। भारत को दुनिया को दिखा देना होगा कि हम केवल सहन नहीं करते, इतिहास भी बदल सकते हैं।”
यह सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, अब एक क्रांति का आह्वान है। बायसरन में बहा खून बेकार नहीं जाएगा। यह हिंदू जागरण की ज्वाला बनकर उठेगा और पाकिस्तान के अंत तक रुकेगा नहीं।
