Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Administration ???? शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों की खराब हालत पर की चिंता व्यक्त

???? शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों की खराब हालत पर की चिंता व्यक्त

by Newslineexpres@1

???? शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों की खराब हालत पर की चिंता व्यक्त

???? नशे के खिलाफ जंग में छोटे लोगों को परेशान करने की बजाय बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए : शिवसेना हिंदुस्तान

पटियाला, 19 मई – न्यूज़लाइन एक्सप्रेस – शिवसेना हिंदुस्तान की जिला स्तरीय एक विशेष महत्वपूर्ण बैठक शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य विषय समाना क्षेत्र में हाल ही में हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं, सड़कों की खस्ता हालत तथा पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था थी।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंधूर के दौरान भारतीय सेना ने जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तान के आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उसकी शिवसेना हिंदुस्तान सराहना करती है और उसका पूरा समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि देश के विपक्षी राजनीतिक दलों ने जिस तरह से इस मुद्दे पर राष्ट्रहित में मौजूदा सरकार का समर्थन किया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।
बैठक में नेताओं ने ट्रकों और गैर पंजीकृत वाहनों के माध्यम से स्कूली बच्चों को ले जाने की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखने की अपील की और कहा कि मासूमों की जान की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
पवन गुप्ता ने कहा कि पटियाला प्रशासन के अधिकारियों को सिर्फ अपने दफ्तरों में बैठकर इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं ढूंढना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई भी करनी चाहिए। इसके साथ ही पटियाला की सड़कों की खस्ता हालत पर भी गंभीर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पटियाला की लिंक सड़कें व गलियां खस्ताहाल हैं तथा सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब स्थिति में है। नगर निगम के अधिकारी केवल दफ्तरों में बैठकर आदेश देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से अपील करते हैं कि सड़कों की हालत सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं तथा सफाई और सीवेज व्यवस्था को हर कीमत पर दुरुस्त किया जाए।
बैठक में कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने चोरी, स्नैचिंग, डकैती व मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन को इस दिशा में बेहद सख्त कदम उठाने होंगे ताकि आम लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। शिवसेना हिंदुस्तान नशे के खिलाफ जंग का पुरजोर समर्थन करती है, लेकिन नशे के खिलाफ मुहिम में छोटे लोगों को परेशान करके इस बीमारी को खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि इस दिशा में बड़ी मछलियों को निशाना बनाया जाना चाहिए और इस मामले में अपराधियों के साथ जो भी राजनीतिक गठजोड़ पनप चुका है, उसे राजनीतिक इच्छाशक्ति से खत्म किया जाना चाहिए।
शिव सेना हिंदुस्तान की उक्त बैठक में श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया, अध्यक्ष उत्तर भारत हिंदुस्तान महिला सेना, शमाकांत पांडे, उपाध्यक्ष पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान, रविंदर सिंगला, अध्यक्ष पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान, कृष्ण कुमार गाबा, पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, रोहित अटवाल, जिला युवा अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान, जिला अध्यक्ष शिव सेना पातड़ा जिला अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान, हरप्रीत शर्मा, अध्यक्ष समाना शिव सेना हिंदुस्तान, गुरप्रीत सिंह, ग्रामीण उपाध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान, गुरदीप चौहान और अन्य नेता उपस्थित थे। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment