newslineexpres

Home AAP ???? 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों और अधिकारियों के लिए श्रद्धांजलि एवं यज्ञ समागम 6 जून को   ???? पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ हर वर्ग के लोगों ने दीं थीं कुर्बानियां : पवन गुप्ता

???? 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों और अधिकारियों के लिए श्रद्धांजलि एवं यज्ञ समागम 6 जून को   ???? पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ हर वर्ग के लोगों ने दीं थीं कुर्बानियां : पवन गुप्ता

by Newslineexpres@1

???? 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों और अधिकारियों लिए श्रद्धांजलि एवं यज्ञ समागम 6 जून को

???? पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ हर वर्ग के लोगों ने दीं थीं कुर्बानियां : पवन गुप्ता

पटियाला , 31 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   शिवसेना हिंदुस्तान के जिला पटियाला के सभी वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई।
इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार, श्रीमति स्वराज घुम्मन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, रविंद्र सिंगला चेयरमैन पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान, शमाकांत पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष आईटी सेना,  अमरजीत बंटी चेयरमैन हिंदुस्तान युवा सेना पंजाब, कृष्ण कुमार गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, एडवोकेट पंकज गौड़ पंजाब अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना, गुरमुख सिंह वरिष्ठ नेता शिवसेना हिंदुस्तान, रोहित अटवाल जिला अध्यक्ष हिंदुस्तान युवा सेना पटियाला, रवि सौहल नगर अध्यक्ष पटियाला, पुरुषोत्तम गोस्वामी जिला अध्यक्ष देहाती शिवसेना हिंदुस्तान पटियाला, गुरप्रीत बग्गी जिला उपाध्यक्ष देहाती पटियाला, गुरुदेव चौहान प्रधान पटियाला देहाती-2, अतुल त्यागी नेता शिवसेना हिंदुस्तान पटियाला,  भोला शर्मा उपाध्यक्ष जिला शिवसेना हिंदुस्तान पटियाला, राकेश कुमार बंसल उपाध्यक्ष जिला पटियाला इत्यादि नेता बैठक में उपस्थित रहे।
   इस बैठक में 6 जून 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों को देश की एकता अखंडता संप्रभुता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए हमेशा उनकी शहादत के लिए याद किया जाता है। उनकी शहादत के कारण आज पंजाब में अमन शांति भाईचारा स्थापित हो सका और आज पंजाब शांति के वातावरण में लगातार विकास कर रहा है। पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ हर वर्ग के लोगों ने भारी कुर्बानियां दी हैं। उन सभी की शहादत और कुर्बानियों को शिवसेना हिंदुस्तान और अन्य हिंदू संगठन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन कर श्री काली माता मंदिर में  उनकी कुर्बानियों के प्रति अपनी ओर से श्रद्धांजलि देंगे।
   इस बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि सभी हिंदू संगठनों की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम के तहत 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन माता श्री काली देवी मंदिर में किया जाएगा तथा इस हवन यज्ञ के माध्यम से देश के सुरक्षा बलों के उन जवानों को, 6 जून  1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान और बाद में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस विशाल हवन यज्ञ के कार्यक्रम में समूह हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित किया जाएगा और सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment