????अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की वार्षिक बैठक 21 जून से बेंगलुरु में
???? पंजाब से विजय कपूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रवाना
पटियाला, 20 जून – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) की वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैठक इस वर्ष 21 जून से 24 जून तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। यह सम्मेलन न केवल संगठन की वार्षिक समीक्षा का मंच होगा, बल्कि भविष्य की योजनाओं और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने हेतु एक ठोस रणनीति का निर्माण भी किया जाएगा।
यह भव्य आयोजन हिंदू समाज के सशक्तिकरण और सेवा कार्यों को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिषद के संस्थापक और प्रेरणास्त्रोत, हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया की अगुवाई में देशभर से सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला प्रतिनिधि, युवा संगठन तथा सेवा प्रकल्पों के प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
पंजाब से इस सम्मेलन में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा जिसकी अगुवाई परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विजय कपूर करेंगे। श्री कपूर के साथ परिषद के सक्रिय पदाधिकारी श्री मनोज नन्ना भी बैठक में भाग लेंगे।
विजय कपूर व मनोज नन्ना इस बैठक में पंजाब से जुड़े विशेष सामाजिक व धार्मिक मुद्दों को डॉ. तोगड़िया जी के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। उनका उद्देश्य है कि पंजाब में परिषद की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त हों, और प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को संगठन से जोड़ा जाए।
बैठक का मुख्य फोकस संगठन की पिछली उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वर्ष की योजनाओं को अंतिम रूप देना होगा। विशेष रूप से परिषद के प्रमुख अभियानों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
लाखों हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना : देशभर में हर गली, हर गाँव और हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा पाठ के केंद्रों की स्थापना कर धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में शुरू किया बड़ा अभियान और सशक्त किया जाएगा।
“एक मुट्ठी अनाज” योजना — इस मानवीय योजना के तहत संगठन द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक अनाज पहुँचाकर सामाजिक सेवा का विस्तार किया जाएगा। यह पहल संगठन की सेवा भावना और ज़रूरतमंदों के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
इसके इलावा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करवाने के लिए भी चर्चा होगी। परिषद का सबसे बड़ा मुद्दा इस वक्त देश में हिंदूओं की घट रही प्रतिशत आबादी का है। डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का कहना है कि एक विशेष वर्ग के लोगों की जनसंख्या देश में बढ़ रही है जो हिंदुओं के लिए खतरा है और आने वाले 50 वर्षों में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। ऐसा ना हो इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अनिवार्य है। जब तक कानून लागू नहीं होता देश के कोने कोने तक *तीन बच्चे, हिंदू सच्चे* का संदेश पहुँचाएँगे।
सम्मेलन में राष्ट्रीय बजरंग दल, ओजस्विनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, हिंदू हेल्पलाइन, हिंदू युवा वाहिनी तथा अन्य सहयोगी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। ये सभी संगठन मिलकर परिषद के मूल उद्देश्यों — धर्म, सेवा, संगठन और राष्ट्र को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महिलाओं और युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने पर भी विशेष चर्चा होगी ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को परिषद की गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
श्री विजय कपूर, जो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पंजाब प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हैं, ने रवाना होने से पूर्व कहा कि “यह सम्मेलन देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर हमारी एकता, विचारधारा और सेवा कार्यों को नई दिशा देगा। पंजाब से जुड़े सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों को हम पूरी गंभीरता से डॉ. तोगड़िया जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, और उन्हें उचित रणनीति में सम्मिलित कराने का प्रयास करेंगे।” यह वार्षिक बैठक केवल संगठनात्मक चर्चाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह एक वैचारिक संगम भी होगी जहाँ समाज के लिए प्रतिबद्ध हजारों कार्यकर्ता, अपने अनुभवों, विचारों और योजनाओं को साझा करेंगे। परिषद की यह पहल पूरे देश में धर्म, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रवाद की भावना को और अधिक प्रखर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी।
जन-जन में धर्म, सेवा और संगठन का संदेश फैलाना — यही है अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का लक्ष्य, और बेंगलुरु में होने वाली यह वार्षिक बैठक उस लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम।
