Skip to main content

newslineexpres

Home Information ???? जगद्गुरु शंकराचर्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज पटियाला पधारे

???? जगद्गुरु शंकराचर्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज पटियाला पधारे

by Newslineexpres@1

???? जगद्गुरु शंकराचर्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज पटियाला पधारे

पटियाला – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – आज हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान के पंजाब प्रमुख श्री पंकज गौड़ एडवोकेट के नए बने निवास स्थान पर उनके गुरुदेव ,  ज्योतिष्पीठाधीश्वर  जगद्गुरु शंकराचर्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिर्मठ बद्रिका आश्रम ( हिमालय ) प्रयागराज से पटियाला पधारे और उनको पूरे परिवार सहित आशीर्वाद प्रदान दिया। उन्होंने बताया की गुरुदेव महराज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षत्र ट्रस्ट के स्थाई सदस्य हैं एवं सन 1992 से श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से पूर्णत जुड़े हुए हैं। श्री गौड़ ने बताया की उनका परिवार   ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचर्य जी महाराज जी ज्योतिर्मठ बद्रिका आश्रम ( हिमालय ) से सन 1970 के दशक से ही जुड़ा हुआ है पंजाब प्रमुख ने बताया की उन्होंने इस गद्दी पर अभी तक तीन जगद्गुरु  शंकराचर्य जी महाराज के दर्शनों का लाभ लिया है। गुरुदेव महराज जी पिछले वर्ष श्री अयोध्या धाम में संपन्न हुए श्री राम लला जी के मंदिर के उद्धघाटन समारोह में भी मुख्य रूप से मंदिर प्रांगण गर्भ ग्रह में मौजूद थे। श्री गौर ने बताया की उनका पटियाला आगमन सनातन धर्म प्रेमियों के लिए एवं पूरे शहर के सनातन धर्म प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। अपने आगमन के दौरान जगद्गुरु शंकराचर्य जी महाराज ने सभी सनातन प्रेमियों को एकजुट होने का सन्देश दिया। इस मौके उनके साथ हज़ारों की गिनती में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment