Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ‘ਚ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ ਅਭਿਆਨ’ ਤਹਿਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ ਤੇ ਕੌਂਸਲਿੰਗ ਕੈਂਪ 🚩 ਪਟਿਆਲਾ ‘ਚ ਤੰਬਾਕੂ ਨਿਯੰਤਰਣ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 15 ਚਲਾਨ, 2500 ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ 🚩 31 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਅਣਅਧਿਕਾਰਿਤ ਮੱਛੀ ਵਿਕ੍ਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਮੱਛੀ ਮੰਡੀ ’ਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਡੀਸੀ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ 🚩 ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅਬਲੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਕੇ ਡੇਅਰੀ ਫਾਰਮਰਜ਼ ਨੂੰ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ : ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ 🚩 ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਬਣਾਇਆ ਮੋਹਰੀ-ਬਲਤੇਜ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ 🚩 पटियाला में आज, रविवार को, फिर धूमधाम से होगा संगीतमय समागम ; न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से विशेष प्रस्तुति आज
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home AAP ???? श्री काली देवी मंदिर की एडवाइज़री व मैनेजिंग कमेटी में फेरबदल ; अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा स्वागत

???? श्री काली देवी मंदिर की एडवाइज़री व मैनेजिंग कमेटी में फेरबदल ; अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा स्वागत

by Newslineexpres@1

???? श्री काली देवी मंदिर की एडवाइज़री व मैनेजिंग कमेटी में फेरबदल ; अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा स्वागत

???? प्रसाद माफिया पर नकेल कसने की ज़रूरत और दुकानों की अलॉटमेंट की भी हो जाँच: विजय कपूर

     पटियाला, 4 अगस्त – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, पंजाब के अध्यक्ष श्री विजय कपूर ने श्री काली देवी मंदिर पटियाला की एडवाइजरी व मैनेजिंग कमेटी में किए गए बड़े फेरबदल का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देर से ही सही, सरकार का यह फैसला अत्यंत सराहनीय है।

उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध माँ काली मंदिर से देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगों ने इस पवित्र स्थान को व्यक्तिगत मुनाफे का केंद्र बना रखा था। प्रसाद बेचने वालों का एक “प्रसाद माफिया” सक्रिय था, जो श्रद्धालुओं से प्रसाद के नाम पर हज़ारों रुपये की लूट करता रहा है।

श्री कपूर ने कहा कि पिछली सरकारों के कुछ नेताओं ने अपने करीबी लोगों को मंदिर परिसर के बाहर दुकानें अलॉट करवा दीं, जिनमें से अधिकतर दुकानदारों ने वह दुकानें आगे भारी किराये पर देकर धार्मिक भावना का शोषण किया।
उन्होंने मांग की कि इन सभी दुकानों की जांच करवाई जाए, मंदिर परिसर में स्वच्छता व अनुशासन सुनिश्चित किया जाए, श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
श्री कपूर ने बताया कि उन्होंने समय-समय पर यह मुद्दा विभिन्न डिप्टी कमिश्नर्स के समक्ष भी उठाया, लेकिन कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जबकि एक नई कमेटी का गठन हुआ है, उन्हें उम्मीद है कि मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता, सेवा भावना और सुधार देखने को मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मंदिर प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि माँ काली का यह पावन धाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सम्मान का केंद्र बना रहे।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment