???? समाना के मराठी सुनार मानक जगताप का बेटा लापता
???? सिद्धि विनायक पर स्वर्णकारों से करोड़ों का सोना और पैसा लेकर भागने की चर्चा
???? पंजाबी स्वर्णकारों को प्रवासी ठगों से बचाने के लिए उचित समाधान निकाला जाना चाहिए : भीम सेन वर्मा
समाना/पटियाला, 8 अगस्त – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – पटियाला के समाना शहर के मराठी सुनार मानक जगताप के बेटे के लापता होने की खबर सामने आई है।
पटियाला शहर के स्वर्णकार दुकानदारों से करोड़ों रुपये की ठगी कर भागे मराठी सुनार को पुलिस अभी तक ढूंढ नहीं सकी है या ढूंढ नहीं पा रही है और अब एक और मराठी सुनार के अपने जवान बेटे के लापता होने की खबर सामने आई है।
समाना शहर के सुनार/जौहरी का काम करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर भागने की खबर समाना शहर में आग की तरह फैल रही है। इतना ही नहीं, उस लापता मराठी युवक की तलाश उसका बाप कम और दूसरे लोग ज़्यादा कर रहे हैं। लोग उस मराठी लड़के की तलाश में सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कई साल पहले एक मराठी व्यक्ति समाना शहर में सुनार का काम करने आया था। उसने समाना के सर्राफा बाजार में एक दुकान खोली थी और अपने परिवार के साथ रह रहा था। अक्सर चर्चा में रहने वाले इस मराठी, मानक जगताप के बेटेबका नाम सिद्धि विनायक बताया जा रहा है, जो अब लापता है। सिद्धि विनायक का एक भाई रिद्धि विनायक विदेश में रहता है।
पटियाला और समाना के बाजारों में चर्चा चल रही है कि यह लड़का सिद्धि कई लोगों से करोड़ों रुपये का सोना और पैसा लेकर फरार हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि वह 2 दिन पहले घर से निकला था। लोगों को शक है कि यह लड़का अपने पिता की मिलीभगत व साजिश के साथ तहत करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया है और अब इसका बाप लोगों के पैसे और सोना न लौटाने की नीयत से दुकानदारों को धमका रहा है।
इस बारे में बात करते हुए समाना सिटी थाने के एसएचओ ने कहा कि कुछ लोग शिकायत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई दस्तावेज़ी सबूत सामने नहीं आया है, जबकि लापता लड़के मानक जगताप मराठी का बाप अपने बेटे के लापता होने की बात कह था है। फिलहाल, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
अब, चर्चा ये भी है कि उक्त लापता सिद्धि मराठी का पिता भी झूठी शिकायतें करने के आदी रहा है और झूठ बोलकर, ब्लैकमेल करके लोगों को धमकाते रहा है और अब अपने बेटे के लापता होने के बाद भी धमकियाँ दे रहा है।
पटियाला शहर के कुछ स्वर्णकारों का कहना है कि प्रवासी कारीगर कई बार अलग-अलग शहरों से लाखों-करोड़ों की ठगी करके लापता हो जाते हैं, परन्तु अब समय आ गया है कि पंजाबी सुनारों को इन धोखेबाजों से बचाने के लिए कोई उचित उपाय निकाला जाए और पुलिस ऐसे दोषियों को गिरफ्तार करे।
गौरतलब है कि पिछले साल भी पटियाला से सुशांत शिंदे नाम का एक मराठी कारीगर लोगों से लगभग 3-4 करोड़ रुपये का सोना और पैसा लेकर फरार हो गया था और पुलिस कथित तौर पर उसे पकड़ भी नहीं पाई थी और शिकायतकर्ता आज तक पुलिस अधिकारियों, सियासी पैठ वाले लोगों समेत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। Newsline Express
