Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Elections ???? कौन बनेगा देश का उपराष्ट्रपति?…. चुनाव कल

???? कौन बनेगा देश का उपराष्ट्रपति?…. चुनाव कल

by Newslineexpres@1

???? सीपी राधाकृष्णन और रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी के बीच होगा मुकाबला

नई दिल्ली, 8 सितंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस उपराष्ट्रपति के लिए कल मंगलवार को मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। 21 जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के चलते चुनाव हो रहा है। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। हालांकि संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है।

इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Comment