???? मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा देने के दिए निर्देश
???? सरकार की ओर से कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार नज़रअंदाज़ नहीं होगा : चेयरमैन हडाना
???? 2,303 बाढ़ प्रभावित गाँवों में विशेष गिरदावरी के लिए 2,167 पटवारी मैदान में, पार्टी स्तर की अलग टीमें भी दे रही हैं सहयोग।
पटियाला, 16 सितंबर – रविंदर कुमार बाली / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और स्टेट सेक्रेटरी पंजाब डॉ. रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों और गरीब परिवारों को जल्द ही मुआवज़ा देने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के दुख-दर्द में सांझी है और हर हालात में ज़रूरतमंदों को राहत पहुँचाई जाएगी। यह बात चेयरमैन हडाना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ प्रदीप जोसन प्रधान नगर कौंसिल सनौर, सरपंच राजा धंजू, गुरिंदरपाल सिंह अदालतीवाला, लाली रहिल पी.ए. और गाँवों के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
चेयरमैन हडाना ने बताया कि इस समय पंजाब के 2,303 बाढ़ प्रभावित गाँवों में विशेष गिरदावरी का काम तेजी से जारी है। इस मुहिम के लिए 2,167 पटवारी ज़मीनी स्तर पर घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह रिपोर्टें जल्द ही सरकार को सौंपी जाएँगी ताकि मुआवज़ा जारी करने की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी की जा सके।
उन्होंने कहा कि केवल किसानों की लाखों एकड़ फसल के नुकसान का मुआवज़ा ही नहीं, बल्कि जिनके मकान को नुक़सान पहुँचा है या जिनका पशुधन बाढ़ की वजह से नष्ट हुआ है, उन्हें भी पूरा हक़ देकर मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाएगा।
हडाना ने बताया कि सरकारी अधिकारियों से अलग भी पार्टी स्तर पर हर गाँव में एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसका एक प्रमुख नियुक्त किया गया है। ये टीमें गाँव स्तर पर सही और शीघ्र सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने में लगी हुई हैं। सरकार की कोशिश है कि जितना जल्दी संभव हो सके मुआवज़े की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों के खातों में पहुँचाई जाए।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से कोई भी प्रभावित परिवार नज़रअंदाज़ नहीं होगा और हर एक का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
फोटो – बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का दौरा करते चेयरमैन हडाना और अन्य।
