newslineexpres

Home Information ???? पंजाब की मान सरकार ने हिंदू वर्ग की आस्था को दिया नया आयाम : विजय कपूर

???? पंजाब की मान सरकार ने हिंदू वर्ग की आस्था को दिया नया आयाम : विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? पंजाब की मान सरकार ने हिंदू वर्ग की आस्था को दिया नया आयाम : विजय कपूर

???? अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, पंजाब ने माता श्री काली देवी⁠ मंदिर की एडवाइज़री कमेटी के कार्यों को सराहा

पटियाला, 31 नवंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   पंजाब सरकार द्वारा पटियाला स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर के नवीनीकरण प्रोजेक्ट के लिए 75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में “लाइट एंड साउंड शो” शुरू किया जाएगा, जबकि सरोवर का संपूर्ण नवीनीकरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए रास्ते, लिफ्ट, कतार प्रणाली और टोकन व्यवस्था भी लागू की जाएगी। परियोजना के तहत सरोवर में पानी की नई व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम का अपग्रेडेशन, आम आदमी क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया लंगर भवन भी तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, पंजाब के अध्यक्ष विजय कपूर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि “पंजाब का हिंदू वर्ग इस तोहफे को हमेशा याद रखेगा।” कपूर ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से बंद पड़े सरोवर को पुनः जीवंत करने की अत्यंत आवश्यकता थी। उन्होंने कहा – “पिछले दशक की सरकारों ने इस भव्य मंदिर को नजरअंदाज किया, जबकि सन् 2001 में हमारे प्रयासों से तत्कालीन सरकार ने पवित्र सरोवर का निर्माण करवाया था, परंतु बाद में उसके रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।”

विजय कपूर ने मुख्यमंत्री मान को पूरे हिंदू समाज की ओर से इस ऐतिहासिक नवीनीकरण प्रोजेक्ट के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने मंदिर की एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों की भी सराहना की, जिन्होंने इस परियोजना में सक्रिय भूमिका निभाई है।

श्री कपूर ने बताया कि यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि यह पटियाला के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment