newslineexpres

Home Corruption ???? 30,000 रूपये नकद रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

???? 30,000 रूपये नकद रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

by Newslineexpres@1

???? 30,000 रूपये नकद रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ /अंबाला, 7 नवंबर – संजय सासन / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 7.11.2025 को, एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नवीन हल्का पटवारी, शहर पलवल को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये (तीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते उसके कार्यालय पटवार पलवल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 27 दिनांक 7.11.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया।
 
 शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में उसकी माता ने नई बस्ती सल्लागढ़ में 100 गज का प्लाट खरीद किया था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री उसके द्वारा वर्ष 2006 में करवाई थी। खरीद किये गये उपरोक्त प्लॉट की म्युटेशन चढ़वाने के लिए वह नवीन पटवारी को मिला तथा उसने प्लॉट की रजिस्ट्री की कॉपी पटवारी को दी। आरोपी नवीन पटवारी उपरोक्त ने अपने कम्पयूटर ऑपरेटर रूपेश को रजिस्ट्री की कॉपी म्युटेशन चढ़ाने के लिए दे दी। इसके उपरान्त रूपेश, कम्पयूटर ऑपरेटर ने नवीन पटवारी से बात करके म्युटेशन चढ़ाने की एवज में उससे (शिकायतकर्ता) 1,00,000/-रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई।
पपद्धशिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर रूपेश, कम्पयूटर ऑपरेटर उपरोक्त द्वारा उससे 50,000/- रूपये नकद रिश्वत देने के लिए कहा गया। इसके उपरान्त आरोपी नवीन पटवारी ने उससे कहा कि रूपेश कम्पयूटर ऑपरेटर द्वारा मांगी गई राशि मेें से 45 हजार रूपये दे दो। शिकायतकर्ता के द्वारा फिर से अनुरोध करने पर आरोपी नवीन पटवारी उससे 40 हजार रूपये नकद रिश्वत बारे सहमति दी गई। इस राशि में से आरोपी नवीन पटवारी द्वारा उससे 30 हजार रूपये बतौर रिश्वत पहले व 10 हजार रूपये म्युटेशन चढ़ाने के बाद लेने की माँग की गई है।
इस प्रकरण में रूपेश, कम्पयूटर ऑरेटर कार्यालय पटवार पलवल की गिरफ्तारी अभी बकाया है। इस बारे तफतीश अभी जारी है। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment