Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 ਰਾਜ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ IASਅਧਿਕਾਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਪਟਿਆਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਆਬਜ਼ਰਵਰ ਨਿਯੁਕਤ 🚩 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਪਟਿਆਲਾ, ਰਾਜਪੁਰਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਫੀਲਡ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਦੇ ਦੂਜੇ ਪੜਾਅ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੀ ਮੰਗ, ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ 🚩 वीर हकीकत राय स्कूल की कृतिका ने पावरलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल 🚩 ਵੇਰਕਾ ਨੇ ਵੀ ਵਧਾਈਆਂ ਦੁੱਧ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ; ਅੱਜ ਤੋਂ ਨਵੇਂ ਰੇਟ ਲਾਗੂ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ, ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲਣਗੀਆ ਪੀ. ਆਰ. ਟੀ. ਸੀ ਜੂਨੀਅਰ ਬੱਸਾਂ : ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪਾਲ ਜੁਨੇਜਾ
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Cricket ???? टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

???? टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

by Newslineexpres@1

???? टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

???? 7 फरवरी से शुरू हो कर टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को

मुंबई/नई दिल्ली, 20 दिसंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार, 20 दिसंबर को एक अहम बैठक के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार याद की मौजूदगी में टीम की घोषणा की।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट में टीम इंडिया ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ के तौर पर उतरेगी और उसका लक्ष्य अपना खिताब बचाना होगा।
शुभमन गिल बाहर, ईशान की वापसी
इस चयन में सबसे चौंकाने वाला फैसला शुभमन गिल को लेकर लिया गया है। एशिया कप के बाद से खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में झारखंड को खिताब दिलाने और फाइनल में शतक जड़ने वाले ईशान किशन की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है। जितेश शर्मा की जगह ईशान को बैकअप ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।
अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे, जबकि शुभमन गिल के बाहर होने के बाद अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में चार प्रमुख ऑलराउंडर्स को जगह मिली है, जिसमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि स्पिन की बागडोर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के हाथों में होगी।
कब कब होंगे मैच
पाकिस्तान से कब होगा मुकाबला
वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया और 15 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से महामुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को होगा।
टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए भारतीय टीम :
1. बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंਫकू सिंह।
2. विकेटकीपर: संजू सैमसन, ईशान किशन।
3. ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर।
4. गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment