???? बांग्लादेश के खिलाफ तोगड़िया द्वारा सख्त कार्रवाई की माँग का शंखनाद
???? फिर गरजे डा. तोगड़िया ! कहा – हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं
???? बांग्लादेश को पानी और अनाज बंद करे सरकार : प्रवीण तोगड़िया
???? तोगड़िया द्वारा “तीन बच्चे हिंदू सच्चे” का नारा
पटियाला, 21 दिसंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयोजक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर केंद्र सरकार से कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत से बांग्लादेश को भेजा जाने वाला चावल, नमक तथा गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों का पानी तत्काल रोका जाना चाहिए और आवश्यकता पड़े तो बांग्लादेश को 1971 की याद दिलाई जाए।

पटियाला के फैक्ट्री एरिया स्थित पैसिफिक रिसोर्ट में आयोजित एक विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने काशी और मथुरा को अगला राष्ट्रीय संकल्प बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं।
तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर बड़ा बयान देते हुए “तीन बच्चे हिंदू सच्चे” का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू तीन बच्चे पैदा करते हैं, तो तीसरे बच्चे का खर्च परिषद उठाएगा । जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक यह नारा चलता रहेगा, ताकि हिंदू समाज अल्पसंख्यक न बने—इस उद्देश्य से यह नारा आवश्यक है।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया के पंजाब आगमन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय कपूर के नेतृत्व में इस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों सनातनी एकत्र हुए। डॉ. तोगड़िया के मंच पर पहुंचते ही पूरा सभागार “जय श्री राम” और “अब तो हिंदू ही आगे” के नारों से गूंज उठा।
अपने संबोधन में डॉ. तोगड़िया ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी, जिनमें देशभर में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना, “एक मुट्ठी अनाज” अभियान के माध्यम से गरीब हिंदुओं को भोजन उपलब्ध कराना, राष्ट्रीय छात्र परिषद द्वारा युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना तथा राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्विनी के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यक्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने मंदिरों को टूटते देखा है, लेकिन आज डॉ. प्रवीण तोगड़िया जैसे हिंदू योद्धाओं के नेतृत्व में देश में भव्य मंदिरों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती से सनातन चेतना को और मजबूत किया जाएगा।
परिषद के पंजाब सचिव लखविंदर सरीन ने कहा कि संगठन का विस्तार पंजाब में और तेज़ी से किया जाएगा तथा डॉ. तोगड़िया के संकल्पों को साकार करने के लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मोनू मिश्रा ने भगवान श्रीराम के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हिंदू नेता वरिंदर गुप्ता ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया को त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया।
इस सम्मेलन में पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया, शिरोमणि अकाली दल के नेता इंद्रमोहन सिंह बजाज, भाजपा नेता करुण कौड़ा, स्वामी शंकरानंद गिरि, आरएसएस नेता सोमनाथ, समाजसेवक मिक्की शाही सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
इसके अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल के मनोज कुमार सिंह, ओजस्विनी परिषद की अध्यक्षा बहन रजनी ठुकराल, संगठन मंत्री रामानंद तथा परिषद के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त परिषद व सहयोगी संगठनों से राष्ट्रीय बजरंग दल के मनोज कुमार सिंह, ओजस्विनी परिषद की अध्यक्षा बहन रजनी ठुकराल, संगठन मंत्री रामानंद, हिंदू नेता अजय जलोटा, बिट्टू जलोटा, रोहित जलोटा, सीनियर एडवोकेट सुरिंदर पाल सिंह वर्मा, परिषद के पंजाब पदाधिकारी सुधीर कक्कड़, अजय कपूर, आनंद प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता मीना, डॉ. हर्ष, मदन गोपाल, दीपक गोलू, बलजीत धीमान, संजीव राणा, दिलबाग राणा, सरपंच रणदीप राणा, अनिल शर्मा, एडवोकेट रमेश, गोपाल काला व अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। Newsline Express
