Skip to main content

newslineexpres

Home High Court ???? वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

???? वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by Newslineexpres@1

???? जिला लीगल सर्विसिज अथार्टी (DLSA) की टीम द्वारा सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन दफ्तर का दौरा

???? पटियाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉडल टाउन में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कानूनी योजनाओं की दी जानकारी

पटियाला, 24 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    आज पटियाला के मॉडल टाऊन में जिला लीगल सर्विसिज अथार्टी (DLSA) पटियाला -कम- चीफ़ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट दफ़्तर की टीम ने सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन पटियाला के कार्यालय, मॉडल टाउन का दौरा किया। इस अवसर पर टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को डी.एल.एस.ए. की विभिन्न कल्याणकारी एवं कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में पी.एल.वी. (पैरा लीगल वालंटियर) कुलवंत धीमान के साथ अमनिंदर सिंह, राजेश मित्तल, परमजीत सिंह तथा गुरकीरत सिंह शामिल रहे। टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद निपटारा, तथा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सरकारी कानूनी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस मौके पर सीनियर सिटीज़न वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एस.पी. कौल एवं राजेश मित्तल ने डी.एल.एस.ए. टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जिससे उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सुविधाओं की सही जानकारी मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों द्वारा सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें डी.एल.एस.ए. टीम ने सभी शंकाओं का समाधान किया। यह कार्यक्रम पटियाला में वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।     *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment