Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home AAP ???? बेसहारा गौधन पर सख्ती, अधिकारियों को कड़े निर्देश ; नगर निगम कमिश्नर को फटकार

???? बेसहारा गौधन पर सख्ती, अधिकारियों को कड़े निर्देश ; नगर निगम कमिश्नर को फटकार

by Newslineexpres@1

???? बेसहारा गौधन पर सख्ती, अधिकारियों को कड़े निर्देश ; नगर निगम कमिश्नर को फटकार

???? गौचर भूमि अवैध कब्जों से मुक्त होगी ; कीमती भगत

???? हेल्पलाइन नंबर जारी करने का सुझाव

पटियाला, 17 मार्च – अशोक वर्मा /न्यूज़लाईन एक्सप्रेस —     पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री कीमती भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को डीसी कार्यालय पटियाला के कमेटी हॉल में बेसहारा गौधन की समस्या को लेकर एक अहम जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए, वहीं लापरवाही बरतने पर नगर निगम कमिश्नर को फटकार भी लगाई गई।
   बैठक के दौरान चेयरमैन ने स्पष्ट कहा कि गौशालाओं और गौचर (चरागाह) की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि भू-माफियाओं से ऐसी जमीनों को तुरंत खाली करवाकर वहां लावारिस गायों और पशुओं की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

श्री कीमती भगत ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूरे पंजाब में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और हर जिले में हालात का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों पर एक भी लावारिस गाय नजर नहीं आनी चाहिए, क्योंकि इससे सड़क हादसे बढ़ते हैं, किसानों की फसलें खराब होती हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
   उन्होंने न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार के सुझाव पर गौ-रक्षा से संबंधित शिकायतों और जानकारी के लिए जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी करने के सुझाव पर सहमति जताई, ताकि आम लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें।
    बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जमीनी स्तर पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    चेयरमैन ने बताया कि गौशालाओं में शेड निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी फंड उपलब्ध करवाया जाएगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। साथ ही, अधिकतर गौशालाओं के बिजली बिल माफ किए जा चुके हैं और बाकी लंबित बिलों को भी जल्द राहत दी जाएगी।
     इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर दमनजीत सिंह मान और जॉइंट कमिश्नर मनरीत राणा सहित गौशालाओं के प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा, एसएसपी को गौ-रक्षा सेल को और मजबूत करने तथा नियमित स्टेटस रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए, जबकि पशुपालन विभाग को सभी गायों के वैक्सीनेशन और गोशालाओं में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए।

टोल-फ्री नंबर जारी करने पर जताई सहमति

न्यज़लाईन एक्सप्रैस अखबार के सुझाव पर गौ-रक्षा से संबंधित शिकायतों और जानकारी के लिए जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी करने पर सहमति जताई, ताकि आम लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें।

गायों की सुरक्षा को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान गंभीर : गाबा

पटियाला, 17 मार्च – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –      डिप्टी कमिश्नर पटियाला के कमेटी हाल में आज गौधन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में गौशाला से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीसी , कार्पोरेशन के संयुक्त कमिश्नर तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में गौशालाओं में रहने वाले पशुओं के लिए उचित खान-पान, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित बनाने पर ज़ोर दिया गया।

गौ सेवा आयोग पंजाब के चेयरमैन श्री कीमती भगत के विशेष निमंत्रण पर शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने वरिष्ठ प्रतिनिधियों कृष्ण गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, नवदीप मित्तल जिला महासचिव हिंदुस्तान व्यापार सेना पटियाला को इस बैठक में भेजा, जिन्होंने कहा कि गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार लाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गौधन और गाइनी की सुरक्षा इस मामले पर शिव सेना हिंदुस्तान बहुत गंभीर है।  *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment