???? IPL Cricket :- मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य हासिल कर कोलकाता को हराया
मुंबई, 29 मार्च – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य भी 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 224/4 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई की जीत में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रन बनाए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Newsline Express
