newslineexpres

Home BJP ????महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

????महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

by Newslineexpres@1

????महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली, 18 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
लोकसभा में बिल पास न होने के बाद बढ़ी सियासी हलचल
महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने के एक दिन बाद केंद्र और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस मुद्दे पर देशभर में चर्चा जारी है और विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सरकार का पक्ष रख सकते हैं प्रधानमंत्री
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इस मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी बात देश के सामने रखेंगे और आगे की रणनीति के संकेत भी दे सकते हैं।   Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment