Skip to main content

newslineexpres

Home Crime ????ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक गिरफ्तार, 87 केस दर्ज़, करोड़ों की चोरी

????ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक गिरफ्तार, 87 केस दर्ज़, करोड़ों की चोरी

by Newslineexpres@1

????ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक गिरफ्तार, 87 केस दर्ज़, करोड़ों की चोरी

मेलबर्न/जालंधर:  ऑस्ट्रेलिया में एक पंजाबी युवक को बड़े पैमाने पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करीब ₹1 करोड़ मूल्य के सामान की चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, युवक का वीजा समाप्त हो चुका था और वह अवैध रूप से वहां रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले कई महीनों से सुपरमार्केट्स को निशाना बना रहा था। उसने अलग-अलग घटनाओं में महंगे सामान चोरी किए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश, रेजर, विटामिन और स्किनकेयर उत्पाद शामिल हैं। चोरी किए गए सामान को बाद में ब्लैक मार्केट में बेचा जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 68 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, जबकि 19 मामलों में चोरी की कोशिश की गई। इस तरह कुल 87 मामले दर्ज किए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने इस कार्रवाई को एक विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment